{"_id":"5e621ee58ebc3eebb1062e44","slug":"coronavirus-like-symptoms-in-three-people-including-siblings-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में भाई-बहन सहित तीन लोगों में कोरोनावायरस जैसे लक्षण, एक माह पहले गए थे चीन, सैंपल दिल्ली भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में भाई-बहन सहित तीन लोगों में कोरोनावायरस जैसे लक्षण, एक माह पहले गए थे चीन, सैंपल दिल्ली भेजे
Sat, 07 Mar 2020 02:40 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 07 Mar 2020 02:40 AM IST
सार
- चीन के वुहान से आए युवक, उसकी बहन और एक युवती के सैंपल दिल्ली भेजे
- युवती ने दिल्ली में मिले कोरोना पीड़ित को होटल में खाना किया था सर्व
विज्ञापन
लड़ेंगे कोरोना से
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में भाई-बहन और एक युवती में कोरोना के जैसे लक्षण मिले हैं। इनके सैंपल बृहस्पतिवार को जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। शुक्रवार या शनिवार को इनकी रिपोर्ट आ जाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को घर पर ही आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि युवक चीन के वुहान शहर से करीब एक माह पहले लौटा था। उसकी 28 दिन तक निगरानी की गई थी। वह ठीक था। लेकिन पिछले दिनों वह दिल्ली और आगरा गया था। वहां कुछ विदेशी लोगों से भी मिला था। अब उसे खांसी-जुकाम और बुुखार है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त उसकी बहन में भी इसी तरह के लक्षण हैं, लिहाजा दोनों के सैंपल भेजे गए हैं। इनके अतिरिक्त जिस युवती के सैंपल भेजे गए हैं, वह दिल्ली के एक होटल में जॉब करती है। उसने वहां इटली से लौटे उस व्यक्ति को खाना सर्व किया था। जिसे कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। लिहाजा एहतियातन उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल तीनों लोग अपने घर पर ही हैं। इनकी रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
उधर, जयपुर से घूमकर लौटे बागपत जिले के एक गांव के युवक में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। गुरुवारा को युवक जिला अस्पताल में जांच कराने पहुंचा। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने पुष्टि करते हुए बताया कि युवक को खांसी-जुकाम समेत अन्य प्राथमिक लक्षण मिले हैं। उसके सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।