फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coronavirus: Baghpat man died from fever, family took the dead bodyin a bulackcart

यूपी: बुखार से युवक की मौत हुई तो कांधा देने से पीछे हटे लोग, भैंसा-बग्गी से शव ले जाने को मजबूर हुए परिजन

Sun, 21 Jun 2020 03:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Jun 2020 03:08 PM IST
सार

- एक सप्ताह पहले बुखार से ही हो गई थी पिता की मौत
- ग्रामीणों ने दी स्वास्थ्य विभाग को जानकारी, नौ सैंपल लिए गए

विज्ञापन
Coronavirus: Baghpat man died from fever, family took the dead bodyin a bulackcart
baghpat news - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना संक्रमण की दहशत से सामाजिक ताना-बाना भी बिखरने लगा है। उत्तर प्रदेश के बागपत में खट्टा प्रहलादपुर गांव में युवक की बुखार से मौत हो गई। एक सप्ताह पहले मृतक के पिता की मौत हो गई थी।  ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी। स्वास्थ विभाग की टीम ने नौ लोगों के सैंपल लिए हैं। अंतिम संस्कार में बेहद कम लोग शामिल हुए। हालात यह बने कि अर्थी के बजाए शव को बुग्गी में रखकर श्मशान घाट तक ले जाना पड़ा।

विज्ञापन


खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी कुलदीप (40) पुत्र सुखबीर गाजिय़ाबाद एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह पिछले दो दिन से बुखार से पीडि़त था।  मंगलवार  रात अचानक तबीयत बिगडने से उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Solar ecalipse: कागज पर प्रतिबिंब, कहीं एक्स-रे का सहारा, लोगों ने ऐसे किया 'रिंग ऑफ फायर' का नजारा 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की मौत से  परिवार में कोहराम मच गया। इससे 11 जून को कुलदीप के पिता सुखबीर की भी बुखार से मौत हो गई थी। एक घर में एक सप्ताह में दो लोगों की बुखार से मौत होने के कारण ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया।


पिता की मौत के बाद कुलदीप ने कंपनी में जाना छोड़ दिया था ओर वह अपने घर पर ही रहता था।  ग्रामीणों को अंदेशा हुआ कि कहीं युवक की मौत कोरोना संक्रमण से तो नहीं हुई। मृतक के घर बेहद कम लोग पहुंचे।

दहशत का आलम यह था कि अंतिम संस्कार के लिए अर्थी के बजाए शव को बुग्गी में रखकर शमशान घाट तक ले जाना पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। मृतक के परिवार की तीन महिला, एक पुरुष और पांच बच्चों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed