फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona warriors: Doctors are busy in serving for the country after risking their lives in Saharanpur

कोरोना को हराना है: खतरे में जान, फिर भी समर्पण भाव से सेवा में जुटे हैं धरती के 'भगवान'

Thu, 16 Apr 2020 01:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Apr 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
Corona warriors: Doctors are busy in serving for the country after risking their lives in Saharanpur
Dr. pramod kumar - फोटो : amar ujala

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अब तक कई स्थानों पर डॉक्टरों और अन्य टीमों पर हमले हो रहे हैं। कई जिलों में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। लेकिन खतरे में जान होने के बावजूद धरती के भगवान समर्पण भाव से सेवा में जुटे हैं। सहारनपुर के सीएचसी प्रभारी डाॅ. प्रमोद कुमार भी इन्हीं में से एक हैं जो दिन रात सेवा में जुटे हैं।

विज्ञापन


गंगोह सीएचसी जिले की सबसे हॉटस्पॉट सेंटर में शामिल हो गई है। कुछ वर्ष पूर्व गांव कुंडा कला में हुई सैकडों मौतों के बाद गंगोह सीएचसी गंगोह हमेशा से सुर्खियों में रही है। इसी प्रकार से कोरोना वायरस को लेकर भी गंगोह सीएचसी सुर्खियों में है। क्षेत्र में कोरोना के 10 लोग अभी तक पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। 300 लोगों को  क्वारंटीन किया गया है। 
विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार सामान्य दिनों में सहारनपुर से रात में स्टे करते थे, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद डॉ. प्रमोद अपनी टीम के साथ 20 से 21 घंटे काम कर रहे हैं। केवल रात में दो-तीन घंटे ही उन्हें आराम के लिए मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को कोरोना महामारी से बचाया जा सके, इसके लिए वह रात-दिन मेहनत कर रहे हैं। गांव-दर गांव-जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की उपयोगिता बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed