फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update News, Two corona positives from Baghpat have been found including a policeman from Meerut

मेरठ निवासी पुलिसकर्मी दिल्ली में मिला कोरोना पॉजिटिव, बागपत में फिर मिले दो नए मरीज

Fri, 17 Apr 2020 11:12 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Apr 2020 11:12 AM IST
सार

  • मेरठ निवासी पुलिसकर्मी दिल्ली में मिला कोरोना पॉजिटिव
  • बागपत में फिर से दो नए कोरोना के मरीज मिले हैं
  • मेरठ मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में हापुड़ का एक सैंपल पॉजिटिव आया

विज्ञापन
Corona Virus Update News, Two corona positives from Baghpat have been found including a policeman from Meerut
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : गूगल

विस्तार

मेरठ निवासी एक पुलिसकर्मी दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उधर, बागपत में दो नए पॉजिटिव केस मिले हैं। निजामुद्दीन मरकज से आए नेपाली जमातियों के सेवादार रहे रटौल के युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। लखनऊ पीजीआई की जांच में भी बागपत का एक सैंपल पॉजिटिव मिला है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona Virus: मेरठ में कोरोना के दूसरे मरीज की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
विज्ञापन


इसके अलावा मेरठ मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में बृहस्पतिवार को 250 सैंपल की जांच हुई, जिनमें हापुड़ का एक सैंपल पॉजिटिव आया है। बाकी सारे सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव हैं। मेरठ के पुलिसकर्मी के दिल्ली में पॉजिटिव मिलने की जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी ने पुष्टि की है। उसका परिवार सरस्वती लोक कॉलोनी में रहता है। पत्नी और बेटे को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुभारती में भर्ती किया है। शुक्रवार को उनके सैंपल की जांच कराई जाएगी। दरअसल पुलिसकर्मी इस दौरान दो बार मेरठ अपने परिवार से मिलने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मेरठ के हॉटस्पॉट इलाके जली कोठी निवासी कोरोना पॉजिटिव की बृहस्पतिवार देर रात मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई। 57 वर्षीय यह व्यक्ति पहले से ही सांस का मरीज था। जमाती के संपर्क वाला था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed