{"_id":"5eb0565c8ebc3e90440d5764","slug":"corona-virus-update-news-in-hindi-twenty-four-new-corona-positive-case-has-found-in-one-day-in-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में भाजपा पार्षद के भाई में कोरोना वायरस की पुष्टि, दो दिन में मिले 50 नए संक्रमित, सख्या पहुंची 165 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में भाजपा पार्षद के भाई में कोरोना वायरस की पुष्टि, दो दिन में मिले 50 नए संक्रमित, सख्या पहुंची 165 के पार
Tue, 05 May 2020 02:31 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 05 May 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार रात तक जहां 24 और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं मंगलवार सुबह शहर के वार्ड 69 के भाजपा पार्षद के छोटे भाई में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित को अपने साथ मेडिकल ले गई और कोविड अस्पताल में आइसोलेट करा दिया गया है। भाजपा पार्षद शहर के शीशमहल इलाके में रहते हैं। नगर निगम की टीम क्षेत्र को सैनिटाइज करने में जुटी है। वहीं पुलिस ने इलाके को नया हाॅटस्पाॅट मानते हुए सील कर दिया है।
विज्ञापन
मेरठ में रविवार को कोरोना के 26 मरीज मिलने से लोगों में पहले ही दहशत थी कि अब सोमवार को भी कोरोना के 24 नए मरीज मिल गए हैं। मेरठ में अब तक कोरोना के 165 केस मिल चुके हैं। जबकि मेरठ का एक व्यक्ति कानपुर में पॉजिटिव मिला है। जिसे मिलाकर मरीजों की संख्या 166 हो गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिजनौर के डॉक्टर की कोरोना से मौत, मेरठ मेडिकल अस्पताल में चल रहा था इलाज
इसके अलावा मेरठ मेडिकल में सोमावार को गाजियाबाद का तीन दिन का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। मां पहले ही कोरोना से संक्रमित थी। इस बीच एक अच्छी बात यह है कि मेरठ में सोमवार को तीन मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हुई है। इनमें एक महिला बुलंदशहर की रहने वाली तो दो मेरठ के हुमायूनगर के रहने वाले हैं। मेरठ में अब तक 55 से ज्यादा लोगों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है।
वहीं मेरठ मेडिकल कॉलेज में सोमवार को बिजनौर के चांदपुर निवासी निजी चिकित्सक की कोरोना से मौत हो गई। मेरठ मेडिकल कॉलेज में नौ दिन से उनका उपचार चल रहा था। तबीयत में सुधार नहीं हुआ, बल्कि दिक्कत बढ़ती गई।
चिकित्सक सोमवार को कोरोना से जंग को हार गए। बिजनौर जिले में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत का यह पहला मामला है। चिकित्सक की पत्नी और उनका बेटा भी जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/