फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update News in Hindi, fourteen corona positive case found in Saharanpur of Uttar Pradesh

Corona Virus: सहारनपुर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के मामले, 14 नए मरीज मिले

Sun, 19 Apr 2020 01:28 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 19 Apr 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus Update News in Hindi, fourteen corona positive case found in Saharanpur of Uttar Pradesh
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को नोएडा से आई जांच रिपोर्ट में 14 और मामले पॉजिटिव निकले हैं। इसके बाद से प्रशासन और चिकित्सा विभाग में हड़कंप मचा है। अभी तक जनपद में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 65 हो गई है। 

विज्ञापन


शनिवार की शाम नोएडा लैब से 183 लोगों की जांच रिपोर्ट सहारनपुर पहुंची। इनमें 50 सैंपल 15 अप्रैल को भेजे गए थे, जबकि 133 सैंपल 16 अप्रैल को भेजे गए थे। 183 जांच रिपोर्ट में 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें से एक मरीज गंगोह में क्वारंटीन है, जबकि 13 लोग देवबंद में क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन


वहीं सीएमओ कार्यालय ने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को लिस्ट भेजकर मरीजों की हिस्ट्री जानकर रिपोर्ट देने को कहा है। हिस्ट्री पता करने के बाद विभाग मरीजों के ठहरने के स्थानों को सैनिटाइज कराने के साथ ही सीधे तौर पर संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर उनके सैंपल जांच के लिए भेजेगा। साथ ही आसपास के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। जरूरत के हिसाब से प्रशासन संबंधित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट बनाने की कार्रवाई करेगा। जिन 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें 13 लोग देवबंद, जबकि एक व्यक्ति केरल का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इनमें ज्यादातर लोग जमात में गए थे, जबकि कुछ संपर्क में आने से संक्रमित हुए। शनिवार को 860 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

नोएडा लैब से 183 लोगों की जांच रिपोर्ट भेजी गई है, जिनमें से 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें से एक गंगोह और 13 देवबंद में क्वारंटीन हैं। सभी की हिस्ट्री पता कर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। - डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।

यह भी पढ़ें: Corona virus: मेरठ में कोरोना से तीसरी मौत, मृत्यु के बाद आई जांच रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि

वहीं सहारनपुर में देवबंद क्षेत्र के जामिया तिब्बिया कॉलेज में क्वारंटीन किए गए सात लोगों की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई थी। जिन्हें मिलाकर कुल मरीजों की संख्या 51 हो गई थी। शुक्रवार को 39 की रिपोर्ट आई थी। जिसमें सात पॉजिटिव मिले थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed