फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update News in Hindi, Another pregnant woman was found corona positive in Meerut

मेरठ में एक और गर्भवती महिला को हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि, जिले में मरीजों की संख्या 85 के पार

Fri, 24 Apr 2020 07:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Apr 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus Update News in Hindi, Another pregnant woman was found corona positive in Meerut
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में एक और गर्भवती महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने इसकी की पुष्टि की है। मेरठ में अब कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 87 हो गई है। जिले में अब तक चार लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि 30 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर में नहीं थम रही कोरोना के मरीजों की संख्या, फिर मिले 19 नए संक्रमित, अब संख्या बढ़कर हुई 146
विज्ञापन


इससे पहले बृहस्पतिवार को भी मेरठ में एक कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसके अलावा मेरठ में भाजपा नेता (भाजपा महानगर कार्यकारिणी सदस्य) के पिता राकेश शर्मा (50) की बृहस्पतिवार रात करीब 9:45 बजे मौत हो गई थी। साबुन गोदाम निवासी राकेश कोरोना के मरीज थे। उनका मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा महानगर कार्यकारिणी सदस्य के पिता राकेश शर्मा मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव आए थे। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के करीबी इस कार्यकारिणी सदस्य और उसके भाई की भी बुधवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इनका इलाज चल रहा है। कोविड-19 अस्पताल के प्रभारी डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य ने बताया कि राकेश शर्मा काफी समय से डायबिटीज से पीड़ित थे। उनकी ब्लड शुगर बहुत बढ़ी हुई थी। करीब एक माह से उन्हें खांसी, बुखार एवं सांस की तकलीफ थी। वह 21 अप्रैल को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया था। बृहस्पतिवार सुबह हालत और बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। काफी कोशिशों के बावजूद उनको बचाया नहीं जा सका। इनसे पहले कोरोना से शास्त्रीनगर सेक्टर-13 निवासी अब्दुल आहद (72), जली कोठी निवासी ताहिर (52) और चंद्रपाल निवासी राजनगर (57) की मौत हो चुकी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed