फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update News, A corona patient have been cured in Meerut

कोरोना को हराया, अस्पताल से छुट्टी के बाद मजहर ने किया डॉक्टरों का शुक्रिया, मेरठ में ठीक हो चुके 30 मरीज

Fri, 24 Apr 2020 01:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Apr 2020 01:01 AM IST
सार

  • एक और मरीज ने दी कोरोना को मात, 27 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी  
  • क्रॉकरी कारोबारी का रिश्तेदार है, अब तक मेरठ में 30 मरीज की हुई छुट्टी

विज्ञापन
Corona Virus Update News, A corona patient have been cured in Meerut
मजहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कोरोना संक्रमित एक और युवक मजहर ने कोरोना को मात दे दी है। उसका कहना है कि कोरोना से घबराएं नहीं। सावधानी बरतें। कोई भी कोरोना को मात दे सकता है। यह क्रॉकरी कारोबारी का ही रिश्तेदार है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को कोविड-19 रोगियों के इलाज में बृहस्पतिवार को एक और सफलता मिली। पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद मजहर निवासी सेक्टर-13 शास्त्री नगर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह मरीज इकराम उल हसन के परिवार से है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना को मात देकर अपने गांव पहुंची मंजू, कहा- ईश्वर में आस्था और बुलंद इरादे से पाई विजय
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल से छुट्टी के समय खुशी का इजहार करते हुए मजहर ने बताया कि उसके परिवार के अधिकतर सदस्य स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। उसने अल्लाह का शुक्रिया अदा करने के साथ- साथ इलाज करने वाले चिकित्सकों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का बहुत शुक्रिया अदा किया। मेरठ में अब तक 30 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। इनमें क्रॉकरी कारोबारी के परिवार से 16 मरीज हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed