फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update News in Hindi, A woman infected have been cured from corona in Muzaffarnagar

कोरोना को मात देकर अपने गांव पहुंची मंजू, कहा- ईश्वर में आस्था और बुलंद इरादे से पाई विजय

Thu, 23 Apr 2020 07:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Apr 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus Update News in Hindi, A woman infected have been cured from corona in Muzaffarnagar
ठीक होने के बाद मंजू - फोटो : अमर उजाला

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ मुजफ्फरनगर की मंजू हौसले के बल पर जिंदगी की जंग जीत कर निराश लोगों का मनोबल बढ़ाने में कामयाब साबित हुई। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद बृहस्पतिवार को महिला को नोएडा के अस्पताल से छुट्टी मिल गई। घर लौटने पर महिला को एहतियातन 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। मंजू ने डॉक्टरों और नर्सों को देवदूत बताया है। साथ ही कहा कि ईश्वर में आस्था रख कर अपने बुलंद इरादों के बल पर उसने यह जंग जीती है।

विज्ञापन


जनपद के कस्बा सिसौली के मोहल्ला पट्टी लेपरान निवासी मंजू (40) पत्नी प्रणपाल सिंह का छह अप्रैल को नोएडा के जेपी अस्पताल में पेट का ऑपरेशन हुआ था। इस दौरान लिए गए सैंपल में आठ अप्रैल को महिला को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। हालांकि महिला में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे। मंजू के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने सिसौली कस्बे को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए पूरी तरह सील कर दिया था। महिला व उसके परिवार के लोग ऑपरेशन से पूर्व सिसौली में एक रस्म तेरहवीं में शामिल हुए थे। इस बात का पता चलते ही भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत सहित सैकड़ों लोगों को होम क्वारंटीन होना पड़ा था। परिजनों ने बताया कि बुधवार को नोएडा में मंजू की जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें वह कोरोना नेगेटिव आई। इस पर बृहस्पतिवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद परिजन महिला को लेकर सिसौली पहुंच गए। सूचना पर प्रशासन ने महिला को एहतियातन 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन


लिए गए थे पति-पुत्र व परिजनों के सैंपल
कस्बा सिसौली निवासी मंजू के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन ने महिला के पति, पुत्र व अन्य परिजनों के भी सैंपल लिए थे। जांच में सभी नेगेटिव पाए गए थे। इनमें महिला व उसके बेटे को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। जांच रिपोर्ट में महिला की एक रिपोर्ट पॉजिटिव व अन्य दो रिपोर्ट निगेटिव आईं। वहीं, उसके बेटे की तीनों रिपोर्ट नेगेटिव रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना को हराकर जमाती बोले, डरें नहीं, आप भी हरा सकते हैं, मेरठ में अब तक ठीक हुए 29 मरीज

कालकोठरी नहीं है होम क्वारंटीन
वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर लौटी मंजू देवी का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद एकबारगी तो वह घबरा गई। हौसला भी खोया कि उनके बाद परिवार का क्या होगा? महिला को घबराते देख अस्पताल के डॉ. राजेश कपूर ने उन्हें दिलासा दिया कि कोरोना साधारण खांसी-बुखार की तरह है, लेकिन उपचार लंबा चलेगा, जिसके बाद मन का भय दूर हो गया। मंजू ने बताया कि डॉक्टर और नर्स देवदूत हैं, उनका सम्मान करना चाहिए। उनके कक्ष में एक दिन में तीन नर्सों की ड्यूटी लगती थी। सभी ने उसे अपनापन दिया। अस्पताल में ही मौजूद बेटे से भी लगातार बात होती रहीं, जिससे जीवित रहने का हौसला बना रहा। उसने कहा कि होम क्वारंटीन कालकोठरी नहीं है। संक्रमण परिवार में न फैले, इसलिए संदिग्ध को अलग रखने का एक तरीका है, जो सबसे अच्छा बचाव है।

कैसे लगा संक्रमण, महिला को भी नहीं पता
सिसौली निवासी मंजू पत्नी प्रणपाल सिंह के परिवार में किसी की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। महिला खुद भी छह अप्रैल से पहले किसी संदिग्ध व्यक्ति के संपर्क में नहीं आई। इसके बावजूद महिला कब और कैसे पॉजिटिव हो गई, इसकी खुद उसे भी भनक तक नहीं लगी। यही नहीं, महिला में कोरोना संक्रमण के किसी तरह के लक्षण भी नहीं थे। महिला के परिजनों का कहना है कि पेट संबंधी बीमारी के चलते वे कई बार बड़ौत में डॉक्टर के पास गए। वहां आराम नहीं लगने पर महिला को नोएडा के अस्पताल में दिखाया, जहां छह अप्रैल को उसका ऑपरेशन हुआ। अब महिला कैसे और कब पॉजिटिव हुई, इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed