Corona Virus: इन 10 अस्पतालों में नहीं होगा कोरोना का इलाज, बैठक में लिया गया यह निर्णय
मेरठ में निजी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं शुरू कराने के संबंध में प्रमुख सचिव सिंचाई टी. वेंकटेश ने प्राइवेट डाक्टरों, जिला व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नर्सिंग होम संचालकों के साथ स्वास्थ्य विभाग को व्हाट्सएस ग्रुप बनाने के निर्देश दिए, जिससे सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके। डीएम अनिल ढींगरा ने ने कहा कि निजी अस्पताल सिमटोमेटिक मरीज को सीएमओ कार्यालय में भेजें। उसके आगे की व्यवस्था सीएमओ कार्यालय करेगा। निजी अस्पताल केवल नॉन कोविड इमरजेंसी खोलें।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि एसीएमओ डॉ. एसके शर्मा की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। समिति के अन्य सदस्यों में डॉ. दुष्यंत त्यागी, डॉ. घनश्याम सिंह, मनीष बिसारिया, डॉ. योगेंद्र, डॉ. अनिल नौसरान, डॉ. संजय मल्होत्रा व नजमूनिशा हैं। ये सभी जिला महिला चिकित्सालय, आईएमए, जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और यूनिसेफ से जुड़े हैं। यह समिति आनंद, न्युटीमा, केएमसी एप्सनोवा, लोकप्रिय, एसडीएस ग्लोबल, जसवंत राय और एएमटी आदि में ट्रेनिंग दे रही है।
बताया गया कि निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम में जो चिकित्सक और स्टाफ होगा, वह इस समिति के तहत कार्य करेगा। प्रोटोकॉल का पालन करेगा। मरीज को देखने से पहले पीपी किट, ग्लव्ज और मास्क आदि पहनेगा। उसी के तहत इलाज करेगा। इससे लाभ यह होगा कि जो मरीज आएंगे उसे लेकर चिकित्सक और स्टाफ में किसी तरह का भय नहीं रहेगा और उनका बेहतर तरीके से इलाज किया जा सकेगा। संक्रमण का डर नहीं रहेगा।
यह भी पढ़ें: Corona Virus Update: मेरठ में मिले दो नए कोरोना पॉजिटिव, अब मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 105
सीएमओ ने बताया कि आईसीएमआर द्वारा कोरोना की नि:शुल्क जांच के लिए जिला अस्पताल में स्थान आवंटित कर दिया गया है। एक अन्य मॉर्डन पैथोलॉजी है। जिले में 242 पंजीकृत नर्सिंग होम और 1052 निजी क्लीनिक है।
इन अस्पतालों में मिलेगी इमरजेंसी सुविधा
सीएमओ ने बताया कि निजी चिकित्सालयों में सेवा शुरू करने के लिए न्यूटिमा, आनंद, जसवंत राय, धनवंतरी, अजय क्लीनिक, केएमसी, आईएमटी, एसडीएस ग्लोबल, एपोसनोवा, लोकप्रिय, होप, सर्वहित, जैन मिलन ने सहमति दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/