फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus, Illegal PPE kit making factory sealed in Meerut

कोरोना वायरस: मेरठ में अवैध पीपीई किट बनाने वाली फैक्टरी सील, मुकदमा दर्ज

Tue, 21 Apr 2020 09:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Apr 2020 09:50 PM IST
सार

  • अवैध पीपीई किट बनाने वाली फैक्टरी सील
  • बिना अनुमति बना रहे थे घटिया क्वालिटी की पीपीई, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
Corona Virus, Illegal PPE kit making factory sealed in Meerut
फैक्टरी सील की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद में मानक विहीन पीपीई किट बनाकर बेचने वाली एक फैक्टरी पर मंगलवार को जिला उद्योग विभाग ने छापा मारा। जांच में फैक्टरी बिना अनुमति के चलती मिली। फैक्टरी के पास पीपीई किट बनाने का सर्टिफिकेट भी नहीं था। इस पर जिला उद्योग विभाग की टीम ने फैक्टरी को सील कर दिया। फैक्टरी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


हनुमानपुरी लक्ष्मीनगर में मनोज गर्ग नाम का व्यक्ति कई दिनों से पीपीई किट बनाकर सप्लाई कर रहा था। शिकायत पर जिला उद्योग केंद्र की टीम जांच के लिए गई तो फैक्टरी लॉकडाउन में बिना अनुमति के चलती मिली। उनके पास पीपीई बनाने का प्रमाणपत्र भी नहीं था। किट मानक के विपरीत बन रही थी। टीम ने स्थानीय पुलिस को बुलाकर इकाई को सील करा दिया। 200 से लेकर 2500 रुपये तक में बिक रही किट गुणवत्ता विहीन निकली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में भाजपा नेता के पिता को कोरोना संक्रमण की पुष्टि, पार्टी में मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त उद्योग वीके कौशल ने बताया कि फैक्टरी अवैध तरीके से संचालित होने की शिकायत पर छापा मारा गया। फैक्टरी मालिक के पास लॉकडाउन में इकाई खोलने की अनुमति नहीं थी। पीपीई किट बनाने का प्रमाणपत्र भी नहीं था। फैक्टरी सील कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जो भी इकाई पीपीई किट बना रही है और उनका सैंपल प्रमाणित कराना चाहती है तो 22 अप्रैल शाम चार बजे तक जिला उद्योग केंद्र में सीलबंद लिफाफे में अपना सैंपल भेजे। जिला उद्योग केंद्र अनुमोदित संस्था से सैंपल टेस्ट कराकर उद्यमियों को देगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed