{"_id":"5e8de25c8ebc3e78ac7ea2d0","slug":"corona-virus-corona-positive-jamati-of-baghpat-has-been-referred-to-meerut-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में तीन जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, एक मेरठ के लिए रेफर, अब तक मिल चुके पांच मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में तीन जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, एक मेरठ के लिए रेफर, अब तक मिल चुके पांच मरीज
Wed, 08 Apr 2020 08:10 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 08 Apr 2020 08:10 PM IST
सार
बागपत में अब तीसरा कोरोना पॉजिटिव जमाती मिला है। उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद नेपाल के दूसरे जमाती को भी मेरठ रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा दो और जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब तक पांच केस मिल चुके हैं। दुबई से लौटे युवक की हालत ठीक है। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने स्क्रीनिंग सेंटर पर व्यवस्थाएं देखीं। स्टाफ का हौसला बढ़ाया, जमातियों से जानकारी ली। सेंटर को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
नेपाल के 58 वर्षीय जमाती में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले इसी जमाती के गांव का 65 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिल चुका है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन और डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव जमाती को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। स्क्रीनिंग सेंटर से अब तक दो कोरोना पॉजिटिव के केस मेरठ के लिए रेफर किए गए हैं। जिले में कुल 249 जमाती स्क्रीनिंग सेंटरों में रखे गए हैं। इनमें से अब तक 207 के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: संकटकाल के नायक, परिवार से दूर रहकर निभा रहे जिम्मेदारी, बोले- कर लेता हूं वीडियो कॉलिंग
विज्ञापन
डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने मंगलवार देर रात ही बालैनी सेंटर का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाया। बालैनी के श्रीकृष्णा कॉलेज को बनाए गए स्क्रीनिंग सेंटर को पूरी तरह सैनिटाइज कराया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/