फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus, A woman corona positive found in Meerut and nine people including five doctors sent quarantine ward

कोरोना वायरस: प्रसूता की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, संपर्क में आए पांच चिकित्सक समेत नौ को किया क्वारंटीन

Thu, 30 Apr 2020 02:17 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Apr 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus, A woman corona positive found in Meerut and nine people including five doctors sent quarantine ward
रजबन बड़ा बाजार में महिला के संक्रमित मिलने के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद डासना की रहने वाली एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। मंगलवार को उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। ऑपरेशन के बाद उसकी कोरोना की रिपोर्ट आई है। बुधवार को उसके संपर्क में आए पांच चिकित्सकों समेत नौ लोगों को क्वारंटीन किया गया है। साथ ही 24 घंटे के लिए उस ऑपरेशन थिएटर को भी सैनिटाइज करके बंद करा दिया गया है, जिसमे डिलीवरी हुई थी।  

विज्ञापन


बच्चे को लेकर पिता हुआ गायब
दोपहर में बच्चे (बेटा) को उसका पिता लेकर कहीं चला गया था। इससे मेडिकल में हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे बाद वह फोन से संपर्क करने पर वापस आया। उसका कहना है कि वह तो यहीं था। बच्चे और उसके पिता दोनों के सैंपल लिए गए हैं, उनकी कोरोना की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ-सहारनपुर और बिजनौर में मिले कोरोना के 12 नए संक्रमित, पश्चिमी यूपी में तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


बरती गई थी सावधानी
प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान सारी सावधानियां बरती गई थीं, फिर भी एहतियातन चिकित्सकों और स्टाफ को क्वारंटीन किया गया है। उनका कहना है कि बच्चे को उसका पिता ले गया था, लेकिन वापस आ गया है। उसे गलतफहमी हो गई थी। महिला को कोरोना की पुष्टि ऑपरेशन के बाद हुई है, इसलिए खतरा रहता है। ऑपरेशन से पहले महिला कहां कहां गई थी? किन लोगों से मिली थी? उनकी भी जांच कराई जा रही है। साथ ही इस संबंध में गाजियाबाद के सीएमओ को भी सूचना दे दी गई है।

कोरोना पॉजिटिव महिला के बेटे की रिपोर्ट निगिटिव 
रजबन टंडेल मोहल्ले की कोरोना पॉजिटिव महिला ने 24 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया था। बच्चे की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, बुधवार को उसका कोरोना की जांच हुई थी। पांच दिन पहले इस बच्चे को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। प्राचार्य ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि पहले भी यह हल्ला हुआ था कि बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव है लेकिन तब जांच नहीं कराई गई थी। नियम अनुसार पांच दिन बाद जांच कराई गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed