अमर उजाला फाउंडेशन ने दान कीं 1500 पीपीई किट, डीएम बोले- कोरोना महामारी के बीच कायम की मिसाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को डीएम अनिल ढींगरा को 1500 पीपीई किट दीं गईं। जिलाधिकारी के आवास पर यह किट अमर उजाला प्रबंधन द्वारा प्रदान की गईं। कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हमारे स्वास्थ्यकर्मियों की मदद के लिए यह पहल की गई है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
इस प्रयास के पीछे मुख्य उद्देश्य कोविड-19 के महा खतरे से लड़ रहे जनसामान्य की उखड़ती सांसों को पुन: जीवन देने वाले चिकित्सक संक्रमण से बचे रहें। समाज को स्वस्थ करते रहें। किट में बॉडी कवर, शू कवर, हेड कवर, मास्क, ग्लव्स, हेड शील्ड सहित पूरी किट दी गई।
यह बोले अधिकारी
मेडिकल कॉलेज कोविड-19 के इलाज का मुख्य केंद्र है। पीपीई किट का इस्तेमाल भी ज्यादा है, क्योंकि एक बार इस्तेमाल करने के बाद दोबारा इनका प्रयोग नहीं किया जा सकता है। इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन का बहुत- बहुत शुक्रिया। - डॉ. आरसी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग पांचली सीएचसी पर कोविड-19 अस्पताल संचालित कर रहा है। इसके अलावा मरीजों के सैंपल लेने से लेकर उन्हें भर्ती करने तक विभाग की टीमें लगातार लगी हुई हैं। कोरोना से इस लड़ाई में पीपीई किट की बहुत जरूरत रहती है। इसके लिए अमर उजाला का धन्यवाद। - डॉक्टर राजकुमार, सीएमओ मेरठ
अमर उजाला हमेशा सामाजिक और राष्ट्रीय सरोकारों से जुड़ा रहता है। आपदा के समय भी देश और समाज की सेवा में तत्पर है। मेडिकल अस्पताल में बेडशीट व मास्क वितरण के बाद आज फिर पीपीई किट का वितरण किया है। कोरोना महामारी के दौरान फिर से सहयोग देकर अमर उजाला फाउंडेशन ने मिसाल कायम की है। - अनिल ढींगरा जिलाधिकारी।