फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona vaccination rehearsal successful in Meerut, be careful, may be cheated in the name of vaccine

मेरठ में सफल रहा कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास, रहें सावधान, वैक्सीन के नाम पर हो सकती है ठगी

Wed, 06 Jan 2021 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Jan 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination rehearsal successful in Meerut, be careful, may be cheated in the name of vaccine
corona vaccine - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जिले में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की तैयारी पूरी हो गई है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज और सुभारती समेत सात स्थानों पर इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम की पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास में 12 सेशन हुए और इसमें 300 लोग शामिल हुए।

विज्ञापन


मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने सीएचसी दौराला, एलएलआरएम मेडिकल कालेज और जिलाधिकारी के बालाजी ने सीएचसी दौराला व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकिर कॉलोनी का निरीक्षण किया। दोपहर करीब 12 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंची मंडलायुक्त, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. रेनू गुप्ता और प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने यहां दोनों सत्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन सुबह 10 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मेडिकल कॉलेज में ही रहे। मंडलायुक्त ने कहा कि पूर्वाभ्यास बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से घबराने की जरूरत नहीं है। उधर, सुभारती अस्पताल में नोडल अधिकारी डॉ. अशोक तालियान और डॉ. आशुतोष ने निरीक्षण किया। यहां दो सत्र में 25-25 लोगों पर पूर्वाभ्यास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
पूर्वाभ्यास के दौरान मास्क तो सभी ने लगाया हुआ था, लेकिन अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी साथ चल रहे थे।

अपर निदेशक ने प्रतीक्षालय कक्ष में डलवाया बेड
निरीक्षण करने पहुंची अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. रेनू गुप्ता ने प्रतीक्षालय कक्ष देखा तो वहां कुर्सियां थीं, मगर बेड नहीं था। उन्होंने मेडिकल स्टाफ को हिदायत दी कि यहां भी बेड डाला जाए। बाद में वहां पर बेड डाला गया।

समय:सुबह 10:47 बजे
स्थान: मेडिकल कॉलेज प्रथम तल

कोरोना वैक्सीन लगवाने आई महिला का नाम पुलिसकर्मी अपनी सूची में मिलाते हैं। पहचान पत्र देखते हैं और तापमान मापते हैं। सामान्य लगने पर हाथ सैनिटाइज कराकर आगे भेज देते हैं। प्रतीक्षालय कक्ष के सामने बैठी स्टाफ नर्स उनका नाम लिस्ट में मिलाती हैं। को-विन पोर्टल पर इसकी पड़ताल करती हैं, नाम होने पर उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए टीकाकरण कक्ष में भेज दिया जाता है। वैक्सीन लगवाने के बाद महिला को पर्यवेक्षण कक्ष में जाने जाता है, जहां आधे घंटे रुकने के लिए कहा जाता है। इस दौरान महिला को चक्कर आते हैं और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। उन्हें बेड पर लिटाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला का बीपी और ऑक्सीजन चेक करती है। थोड़ी देर बाद महिला सामान्य हो जाती है तो उन्हें घर भेज दिया गया।

यह सब हकीकत नहीं, बल्कि कोरोना से बचाव के लिए लगाए जाने वाली वैक्सीन का पूर्वाभ्यास है। मेडिकल कॉलेज में दो जगह 50 लोगों पर यह किया गया। यह सभी स्वास्थ्य कर्मी, आशा और एएनएम आदि थीं। टीकाकरण के बाद इन्हें एक स्लिप दी गई, इस पर नाम, बूथ का नाम, वैक्सीन का नाम, आज की तारीख और 28 दिन बाद दूसरी वैक्सीन की तारीख भी डाली गई। इस दौरान इन लोगों को जागरूक भी किया जाता है कि वैक्सीन लगने से उनको चक्कर, ब्लड प्रेशर बढ़ना या उल्टी आ सकती है।

को-विन एप पर उनका नाम और मोबाइल नंबर दर्ज होने से उनके पास मेसेज भी जाएगा कि उन्हें कब और किस बूथ पर जाकर वैक्सीनेशन कराना है। वैक्सीनेशन होने पर है को-विन एप पर मेसेज आता है, जिसे नर्स को यस करना पड़ता है, जिसके बाद वैक्सीनेशन प्रक्रिया पूरी मानी जाती है।

सावधान, हो सकती है ठगी
कोरोना वैक्सीन लगाने नाम पर ठगी भी हो सकती है, इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग की भी सलाह है कि किसी के झांसे में न आएं। राष्ट्रीय जनशक्ति सेवा संघ ने एडवाइजरी जारी की है। कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के नाम पर आपका आधार कार्ड नंबर मांगा जाएगा, फिर कहेंगे कि आपके मोबाइल फोन पर ओटीपी आयेगा वो हमको बताओ आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। वैक्सीन आपको जल्द मिल जाएगी।

आपके ओटीपी बताते हुए आपका बैंक खाता खाली हो सकता है, इसलिए सतर्क रहेें। सीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि अभी ऐसी कोई शिकायत उनके संज्ञान में नहीं है, लेकिन लोगों को सलाह है कि वह इस तरह के झांसे में न आएं। पहले फेज में करीब 18000 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।

Corona vaccination rehearsal successful in Meerut, be careful, may be cheated in the name of vaccine
corona vaccine - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के 15 नए मरीज मिले
कोरोना के 15 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले 19 जुलाई को 17 मरीज मिले थे। मरीजों की कुल संख्या 20872 हो गई है। 78 लोगों की छुट्टी है। इस तरह अब तक 19699 की छुट्टी हो चुकी है। सक्रिय केस 775 हैं, इनमें से 207 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 398 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा, जल्द आएगी वैक्सीन: मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में कहा कि वैक्सीन जल्द आएगी। इसकी तैयारी कर लें। उन्होंने मॉक  ड्रिल कैसी रही यह भी पूछा। इस दौरान जिलाधिकारी और सीएमओ आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

दस के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे
कोरोना के दूसरा स्ट्रेन का खौफ जारी है। 10 और लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। यह सभी बलवंत एंकलेव के रहने वाले हैं। दूसरे स्ट्रेन से संक्रमित व्यक्ति और उनके पुत्र सुभारती अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। साथ में व्यक्ति की पत्नी भी भर्ती कराई गई हैं, हालांकि उनकी जिनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

अस्पताल से घर पहुंची संक्रमित महिला
रुड़की रोड के बलवंत एंकलेव से मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम 13 मरीजों को एक अस्पताल ले गई थी। एक संक्रमित महिला वहां से भागकर घर पहुंच गई। कॉलोनी को कैंटोनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इससे 150 परिवारों की परेशानी बढ़ गई है। गेट पर पुलिस लगा दी गई है। पल्हैड़ा केंद्र प्रभारी डॉ. अनीश अहमद ने बताया कि महिला की सूचना थाने में दे दी है। बुधवार को टीम लेने जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed