फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona vaccination preparations complete

कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी

Sun, 03 Jan 2021 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination preparations complete
मवाना। कोराना वैक्सीन लगाने के लिए सीएचसी पर पूरी तैयारी हो चुकी है। इसके लिए नगर में तीन सेंटर बनाए गए हैं। पहले चरण के लिए 643 लोगों का चयन जिले स्तर पर हो चुका है। इनकी सूची सीएचसी में आ चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना के सेल प्रभारी डॉ. देव ने बताया कि सीएचसी पर कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। जिसके लिए 30 एएनएम, 10 सुवरवाइजर, सीएचसी का पैरामेडिकल स्टाफ तथा समस्त सीएचसी के चिकित्सकों को वैक्सीन लगाए जाने का प्रशिक्षण मिल चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीएचसी पर दो सेंटर तथा एक सेंटर शास्त्री नर्सिंग होम को बनाया गया है। सीएचसी पर दो सेंटरों के लिए छह कमरे बनाए गए हैं। जिसमें एक कमरे में वैक्सीन लगने वाले व्यक्ति का वैरिफिकेशन, दूसरे कक्ष में टीकाकरण तथा तीसरे कक्ष में जिसको टीका लगा है उसको 30 मिनट तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। उसे कहीं कोई दिक्क्त तो नहीं है। पहले चरण के लिए 643 लोगों का चयन जिला स्तर पर किया जा चुका है। जिसकी सूची सीएचसी पर आ चुकी है। पहले चरण के लिए सात सत्र में टीकाकरण होगा तथा प्रत्येक सत्र में 92 लोगों को लगेगा। एक डोज दिए जाने के बाद दूसरी डोज 28 दिन बाद लगाई जाएगी। टीकाकरण के लिए सोमवार व शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया है। टीकाकरण के लिए जिला स्तर से ही सूचना उसके पास पहुंच जाएगी तथा उसका आधार कार्ड या कोई भी आईडी लेकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed