फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona vaccination: DM inspected rehearsal

कोरोना टीकाकरण : पूर्वाभ्यास का डीएम ने किया निरीक्षण

Tue, 12 Jan 2021 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination: DM inspected rehearsal
मवाना/रोहटा/सरूरपुर। रोहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को हुए कोराना टीकाकरण पूर्वाभ्यास का डीएम ने जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं सरूरपुर में एसडीएम सरधना ने जायजा लिया। मवाना में बनाए गए तीन केंद्रों पर भी पूर्वाभ्यास सफल रहा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी रोकने के लिए 16 जनवरी से देशभर में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू होगा। इसे लेकर सोमवार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पूर्वाभ्यास किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सरकारी कर्मचारियों को लगने वाली दवाई के लिए व्यवस्था शुरू की गई। डीएम के. बालाजी सुबह ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहटा पर पहुंच गए। उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए चिकित्सकों व पुलिसकर्मियों को तैयार रहने के लिए कहा। उनके साथ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीराम प्रेमी, सीएचसी प्रभारी डॉ. अमर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं सरूरपुर सीएचसी पर एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय ने निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. ओपी जायसवाल भी मौजूद रहे। वहीं मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो और शास्त्री नर्सिंग होम में टीकाकरण के लिए केंद्र बनाया गया है। तीनों ही स्थान पर सोमवार को पूर्वाभ्यास किया गया। शास्त्री नर्सिंग होम में स्वास्थ्यकर्मी अर्चना का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद प्रथम कक्ष में वैक्सीन लगाई गई। दूसरे कक्ष में ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गई। तीसरे कक्ष में उन्हें आधा घंटे निगरानी में रखा गया। तीनों सेंटरों पर 15-15 लोगों का टीकाकरण किया गया। सीएचसी पहुंचे एसडीएम कमलेश गोयल ने टीकाकरण की विस्तार से जानकारी दी। नगर पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह सीएचसी पर और सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी ध्यानचंद शास्त्री नर्सिग होम में नोडल अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर, कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. देव, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. नीरज तोमर, डॉ. टीपी सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

33 लोगों किया शामिल
सरधना। सरधना सीएचसी पर सोमवार सुबह स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया। एसडीएम अमित कुमार भारतीय, नोडल अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी (अपर मुख्य चिकित्साधिकारी) ने निरीक्षण किया। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना पर आयोजन किया गया। पूर्वाभ्यास में 33 लोगों को शामिल किया गया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि पूर्वाभ्यास सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed