{"_id":"5fc1fc83280b7235f57186b1","slug":"corona-update-six-people-died-and-197-new-corona-positive-have-been-found-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, छह की मौत, 197 मिले नए मरीज, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, छह की मौत, 197 मिले नए मरीज, लोगों में दहशत
Sat, 28 Nov 2020 01:00 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना वायरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को कोरोना के लिए गए 6315 लोगों के टेस्ट में से 197 लोग पॉजिटिव मिले। जबकि मेरठ कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ज्ञानेंद्र शर्मा और पांच दिन के नवजात सहित छह मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन के अनुसार कोरोना से मरने वालों में 67 वर्षीय व्यक्ति निवासी वेस्ट एंड रोड तिवारी क्वार्टर कैंट, 53 वर्षीय व्यक्ति निवासी सी ब्लॉक शास्त्रीनगर, 73 वर्षीय वृद्ध निवासी तेजगढ़ी, हस्तिनापुर निवासी मासूम और बुलंदशहर का पांच दिन का नवजात और हस्तिनापुर के 10 माह के बच्चे की मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में मौत हुई है। बच्चे की मौत की पुष्टि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने की है। हालांकि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने तीन मौत को ही रिकॉर्ड में दर्ज किया है। नए मिले मरीजों में सरकारी सेवारत कर्मचारी, उद्यमी, छात्र, श्रमिक, महिलाएं, किसान, पेंशनर, डॉक्टर भी मिले हैं।
विज्ञापन
सीएमओ के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 17298 पहुंच गई है। जबकि जिले में कोरोना से 368 मौत हो चुकी हैं। 14855 मरीज अभी तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। 2074 सक्रिय मरीज हैं। कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को मेडिकल कॉलेज और अन्य कोविड सेंटरों में आइसोलेट कराया जा रहा है। शुक्रवार को 114 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। बच्चे से लेकर वृद्ध भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खुशी के वक्त टूट पड़ी आफत, दुल्हन की विदाई से पहले बिगड़ी 40 बरातियों की हालत, तस्वीरें
वहीं, अलग-अलग स्थानों पर 1063 लोगों का टेस्ट किया गया। जिनमें से सात पॉजिटिव मिले। मोहिउद्दीनपुर चेक पोस्ट पर रोडवेज बसों में 41 लोगों के टेस्ट में से एक पॉजिटिव मिला। घर-घर सर्वे के लिए लगाई गई टीमों में 461 टीमें लगाई गई, जिनमें 23424 घरों में सर्वे किया। 104080 लोगों में से 337 मरीज शुगर के और 201 ब्लडप्रेशर के मिले।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/