कोरोना: जमातियों की गलती ने शामली को बनाया संवेदनशील, दिल्ली के जलसे से आए इतने लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का कहर शुरू होते ही शासन, प्रशासन ने विदेश और गैर राज्यों से आए लोगों से अपनी जांच कराने को कहा था। पीएम और सीएम भी सहयोग मांगते रहे, लेकिन मस्जिदों में ठहरे जमातियों के कान पर जूं नहीं रेंगी। पुलिस प्रशासन ने सर्च कराया तो 200 जमाती मिले। इनमें से 100 दिल्ली के जलसे से यहां पहुंचे थे।
12 बांग्लादेशी और बाकी देश के अलग प्रांतों से आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने इनकी जांच करानी शुरू की तो तीन जमाती कारोना पॉजिटिव निकले। डीएम जसजीत कौर के अनुसार पॉजिटिव मिले जमाती 17 मार्च को यहां पहुंचे थे। इन 15 दिनों में ये लोग ना जाने कितनों के संपर्क में आए और उन्हें भी संक्रमित किया होगा, ये भी बेहद चिंताजनक है। स्वास्थ्य विभाग इनमें से अधिकांश जमातियों के नमूने जांच को भेज रहा है।
सीएमओ के अनुसार 80 जमातियों के नमूने जांच को भेजे हैं। आम लोगों का भी कहना है कि जमातियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये का खामियाजा पता नहीं कितने लोगों को भुगतना पड़ेगा।
दोनों जमाती के परिजन किए क्वारंटीन
हरियाणा के यमुनानगर का युवक दिल्ली में धार्मिक जलसे में 12 मार्च को शामिल हुआ था। इसके बाद वो यमुनानगर पहुंचा। तलाश शुरू हुई तो थानाभवन क्षेत्र में अपनी मौसी के यहां आ गया। उसे घर में ही क्वारंटीन किया है। आगरा में भी शामली के दो जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले। शामली जिला प्रशासन ने उनके परिवार के 11 सदस्यों को घर में ही क्वारंटीन किया है।
यह भी पढ़ें: मोहकम पहलवान बोले- मौलाना साद को कुछ हुआ तो दे दूंगा जान, फेसबुक पर पोस्ट किया वीडियो
शामली जिले में अभी तक
निगरानी में जमाती 200
तब्लीगी जमाती भारतीय 98
बांग्लादेशी जमाती 12
विदेशी नागरिक फरवरी में आए 09
जमातियों के नमूने लिए गए 80
पॉजिटिव रिपोर्ट मिली 03
विदेश यात्रा से आए लोग 93
कुल होम क्वारंटीन 1073
लॉकडाउन उल्लंघन के केस 61
आरोपी बनाए गए 244
एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि जमातियों की वजह से शामली जिला कोरोना के मामले में संवेदनशील माना जा रहा है। जिले के तीन पॉजिटिव केस जमातियों के ही हैं। बेहतर होगा कि ये लोग खुद आकर अपनी जांच कराएं। ताकि दूसरों तक संक्रमण न फैले।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/