फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mohkam wrestler from Baghpat has posted video on Facebook in support of Maulana Saad

मोहकम पहलवान बोले- मौलाना साद को कुछ हुआ तो दे दूंगा जान, फेसबुक पर पोस्ट किया वीडियो

Sun, 05 Apr 2020 02:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 05 Apr 2020 02:23 AM IST
सार

बागपत से मोहकम पहलवान ने मौलाना साद के समर्थन में फेसबुक पर वीडियो पोस्ट किया है। इसमें पहलवान ने कहा है कि अगर साद को कुछ हुआ तो वह अपना गला काट लेंगे।

विज्ञापन
Mohkam wrestler from Baghpat has posted video on Facebook in support of Maulana Saad
मोहकम पहलवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवादित बयान से चर्चाओं में आए निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात मरकज के मौलाना मोहम्मद साद के समर्थन में बागपत के मोहकम पहलवान ने विवादित वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर दी। इसमें पहलवान ने कहा है कि अगर साद को कुछ हुआ तो वह अपना गला काट लेंगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

 
इंस्पेक्टर रमाला महिपाल सिंह ने बताया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके असारा गांव के मोहकम पहलवान ने मौलाना साद को जोड़ते हुए फेसबुक पर विवादित वीडियो पोस्ट किया है। पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली तो जांच की गई। ककड़ीपुर चौकी इंचार्ज अमन सिंह की ओर से आईटी एक्ट की धारा 66ए और धारा 295 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर महिपाल सिंह खुद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौलाना साद के परदादा ने कराई थी तब्लीगी जमात की शुरुआत, पढ़िए 1927 से अब तक का इतिहास
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मोहकम पहलवान ने वीडियो फेसबुक से डिलीट कर दिया। उनका कहना है कि मकसद किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। वह अपने देश से प्यार करते हैं। इससे पहले भी मोहकम पहलवान विवादित बयानों के लिए चर्चाओं में रहे हैं। कई साल पहले लड़कियों की जींस और मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने का बयान चर्चाओं में रहा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed