फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona, two wedding has during lockdown at Baghpat city of Uttar Pradesh

ना बैंड बजा ना ही निकली बरात, लॉकडाउन में हुआ निकाह, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा विशेष ध्यान

Fri, 10 Apr 2020 10:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Corona, two wedding has during lockdown at Baghpat city of Uttar Pradesh
आशीर्वाद देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

लाख मुश्किलें हों... लेकिन जिंदगी कभी नहीं थमती। रास्ते निकल ही जाते हैं। लॉकडाउन जैसे मुश्किल हालात में भी नियमों का पालन करते हुए निकाह हुए। गांव निवाड़ा से एक दुल्हन रुखसत हुई तो दूसरी यहां मेरठ से दुल्हन बनकर पहुंची। धारा-144 के कारण दूल्हे समेत चार बराती निकाह में शामिल हुए।

विज्ञापन


बागपत जनपद में निवाड़ा के युवक फुरकान पुत्र हाजी ताहिर अली की शादी मेरठ के सिवालखास में उस्मान की बेटी गुलिस्तां के साथ तय हुई थी। लॉकडाउन के कारण परिवार चिंतित हो गए। करें तो क्या करें और शादी के कार्ड छप चुके थे। इस पर दोनों परिवारों ने चार बरातियों को बुलाकर निकाह पर सहमति जताई। निवाड़ा से बृहस्पतिवार की रात बरात सिवालखास पहुंची। सादगीपूर्ण माहौल में निकाह हुआ। खुशी- खुशी दुल्हन घर आ गई। शादी में दूल्हा फुरकान, उसके पिता हाजी ताहिर अली, बड़ा भाई जाहिद और लियाकत बारात लेकर सिवाल पहुंचे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: हॉटस्पॉट इलाकों से लाइव रिपोर्ट, पढ़िए- किन-किन परेशानियों से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शुक्रवार को फुरकान के बड़े भाई जाहिद की बेटी रूमा का निकाह नंगलाताशी कंकरखेड़ा मेरठ के जैकी चौहान पुत्र अकबर चौहान के साथ हुआ। चार बराती पहुंचे और नियमों का पालन करते हुए निकाह कराया गया। दूल्हे ने कहा कि लॉकडाउन का पालन जरूरी है। सभी को इसका पालन करना चाहिए।

इस तरह की व्यवस्था
शादी की रस्म पूरी करने के लिए पांच की जगह चार बराती किए गए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भीड़ एकत्र नहीं की। चार बराती दो वाहन पर गए। जिस कार में दुल्हन को लाया गया, उसमें सिर्फ तीन लोग ही सवार हुए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed