फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन: हॉटस्पॉट इलाकों से लाइव रिपोर्ट, पढ़िए- किन-किन परेशानियों से जूझ रहे लोग

Fri, 10 Apr 2020 09:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Apr 2020 09:12 PM IST
सार

सहारनपुर में अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को हॉटस्पॉट क्षेत्र लुहानी सराय का हाल जाना। जानिए हॉटस्पॉट इलाकों में लोग किन-किन परेशानियों से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
Lockdown in Saharanpur, live report in hotspot areas at city
सहारनपुर में हॉटस्पॉट इलाके में पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को हॉटस्पॉट क्षेत्र लुहानी सराय का हाल जाना। इस दौरान बताया गया कि बृहस्पतिवार रात चार साल का बच्चा तैय्यब झुलस गया। यह एरिया सील होने के कारण कुछ परेशानियों से जूझते हुए पूर्व पार्षद मसूद कुरैशी सहित अन्य ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं शुक्रवार दोपहर वह दुपहिया पर ही बच्चे को लेकर अस्पताल से लुहानी सराय पहुंचे। मसूद ने बताया कि जिला अस्पताल में नर्स और स्टाफ की कुछ दिक्कत थी, लेकिन किसी तरह बच्चे को उपचार दिलाया गया है। आगे जानिए पूरा अपडेट-

Lockdown in Saharanpur, live report in hotspot areas at city
हॉटस्पॉट इलाके पूरी तरह सील - फोटो : अमर उजाला

कैश की किल्लत से परेशान हैं लोग
लोहानी सराय क्षेत्र के पार्षद आमीर ने बताया कि दो दिन से एरिया सील होने के कारण लोग घरों में कैद हैं। कुछ परेशानियां तो आ रही हैं। यहां के अधिकतर लोग मजदूर और मध्यम दर्जें के हैं। इस क्षेत्र में बैंक और एटीएम बंद हैं। इसलिए कैश की किल्लत से ज्यादातर लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि एक गर्भवती महिला को परेशानी थी। उसकी मदद कराई गई। ऐसे ही अन्य लोगों की मदद करवाई जा रही है।

Lockdown in Saharanpur, live report in hotspot areas at city
हॉटस्पॉट के चलते गलियों में छाया सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

घर-घर पहुंचाया जा रहा राशन
हॉटस्पॉट एरिया में लोगों की परेशानी पर सेक्टर मजिस्ट्रेट अमरनाथ ने दावा किया कि लोगों के घर पर ही राशन और अन्य जरूरत की चीजें पहुंचाई जा रहीं हैं। थोड़ी बहुत परेशानी है तो उसके लिए अपने नंबर यहां के लोगों को भिजवा दिए गए हैं, ताकि बाकी दिक्कतें दूर की जाएं। राशन आदि की व्यवस्था में नगर निगम और अन्य विभागीय टीमें सहयोग कर रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown in Saharanpur, live report in hotspot areas at city
हॉटस्पॉट इलाके पूरी तरह सील - फोटो : अमर उजाला

जरूरतमंद का फोन आया तो राशन भिजवाया
मैदा मिल फाटक के पास इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले राधेश्याम ने फोन करके बताया कि वह चप्पल जूतों का काम करता था। एक तारीख को नौ किलो राशन मिला था। अब वह खत्म हो गया है। अब उसे दोबारा राशन की व्यवस्था के साथ आर्थिक मदद दिलाई जाए। इस पर सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा ने अपनी टीम के सदस्य के माध्यम से जरूरतमंद के पास राशन भिजवाया।

विज्ञापन
Lockdown in Saharanpur, live report in hotspot areas at city
हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला

दूसरे क्षेत्रों में राहत, फल सब्जी खरीद पा रहे लोग
सील किए गए क्षेत्रों की जगह दूसरे इलाकों में लोगों को कुछ राहत मिली है। यहां लोग फल सब्जी आदि का सामान खरीदा जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed