फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: मेरठ मेडिकल से फरार हुआ कोरोना संदिग्ध, पांच घंटे बाद पुलिस ने रिश्तेदार के घर से दबोचा, फिर कराया भर्ती

Sun, 29 Mar 2020 02:38 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
Corona suspect run away from medical, police caught after 5 hours, then sent to hospital
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
मेरठ मेडिकल कॉलेज में रविवार सुबह कोरोना का संदिग्ध मानते हुए शास्त्री नगर के एक व्यक्ति को भर्ती कराया था। कोरोना संदिग्ध उक्त व्यक्ति डॉक्टरों को चकमा देकर वहां से भाग गया। इसकी जानकारी लगते ही शहर में पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पांच घंटे बाद उक्त व्यक्ति को रिश्तेदार के यहां से पकड़ा और उसे फिर मेडिकल पहुंचाया।

 
Corona suspect run away from medical, police caught after 5 hours, then sent to hospital
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
शास्त्री नगर सेक्टर 13 निवासी एक व्यक्ति की तबीयत खराब है। जिसमें कोरोना के लक्षण बताए जा रहे हैं, इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। कोरोना के संदिग्ध लोगों की हालत देखते हुए वह रविवार सुबह डॉक्टरों को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। कोरोना का संदिग्ध मेडिकल से फरार होने पर हड़कंप मच गया।

 
Corona suspect run away from medical, police caught after 5 hours, then sent to hospital
lockdown - फोटो : amar ujala
वायरलेस सेट पर एसएसपी ने शास्त्री नगर समेत कई जगह नाकाबंदी शुरू कर दी। पांच घंटे बाद दोपहर बजे नौचंदी पुलिस ने व्यक्ति को उसके एक रिश्तेदार के यहां से बरामद किया और उसे फिर से मेडिकल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल से भागने के बाद व्यक्ति कहां-कहां गया,  स्वास्थ्य विभाग इसकी भी छानबीन कर रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona suspect run away from medical, police caught after 5 hours, then sent to hospital
lockdown india - फोटो : amar ujala
सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि व्यक्ति के फरार होने की जानकारी लगते ही मेडिकल, नौचंदी, सिविल लाइन, खरखौदा समेत कई थानों की पुलिस फोर्स लगा दी गई थी, एक मुखबिर की सूचना पर व्यक्ति को फिर से पकड़ लिया, अब सवाल उठता है कि भागने के बाद व्यक्ति किन-किन से मिला। क्या उनकी भी जांच होनी अति आवश्यक हैं।

 
विज्ञापन
Corona suspect run away from medical, police caught after 5 hours, then sent to hospital
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
कई लोगों से मिला कोरोना संदिग्ध, जांच बैठी
कोरोना संदिग्ध व्यक्ति करीब पांच घंटे गायब रहा है। इसको लेकर कई लोगों पर संकट मंडरा गया है। मेडिकल से भागने के बाद व्यक्ति कौन से रास्ते से और कहां गया था इसकी भी जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग टीम का कहना है कि व्यक्ति का सैंपल लिया गया है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है कि व्यक्ति को कोरोना है या नहीं। उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed