फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona positive mother got missing from Covid Hospital in baghpat after she misses her six month sold son

यूपी: छह माह के लाड़ले की याद आई, तो कोविड अस्पताल से गायब हो गई कोरोना पॉजिटिव 'मां'

Sun, 12 Jul 2020 07:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Jul 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
Corona positive  mother got missing from Covid Hospital in baghpat after she misses her six month sold son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मां तो आखिर मां होती है। ममता के आगे न कोई नियम टिकता है और न ही किसी बीमारी का डर। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में कोविड अस्पताल खेकड़ा में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मां को अपने छह माह के बच्चे की याद आई तो वह अस्पताल से गायब हो गई।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन ने किसी तरह उसे तलाशा और वापस अस्पताल में भर्ती कराया। वीडियो कॉल से उसके बेेटे की सूरत दिखाई गई। परिवार और डॉक्टरों ने समझाया, तब कहीं जाकर वह संतुष्ट हुई।
विज्ञापन


फैजपुर निनाना गांव की एक महिला को सात दिन पहले खेकड़ा के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला का छह माह का बेटा है। शनिवार रात अस्पताल से पांच संक्रमित ठीक हो जाने के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई। छुट्टी हुई अन्य महिलाओं के साथ स्टाफ और अन्य लोगों को चकमा देकर महिला भी गायब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में छह विद्युतकर्मियों समेत 38 संक्रमित, अन्य जिलों में भी जारी है कोरोना का कहर

महिला मरीजों की गिनती शुरू हुई तो एक महिला गायब थी। पुलिस की मदद से तलाश शुरू हुई तो जानकारी मिली कि महिला अन्य लोगों के साथ अस्पताल से उनके वाहन में ही निकल गई थी। महिला कुछ ही दूर गई थी कि उसकी पहचान कर वापस लाया गया।

कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. ताहिर का कहना है कि महिला अस्पताल से अधिक दूर नहीं गई थी। उसका छह माह का बेटा है। महिला का कहना था कि उसे बेटे की याद आ रही है। वीडियो कॉल के जरिए उसके परिवार से बात कराई और बेटे की सूरत दिखाई गई। इसके बाद महिला संतुष्ट होकर वार्ड में चली गई। किसी तरह का मामला पंजीकृत नहीं कराया गया है।


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed