फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona new variant alert in Meerut, people still avoiding masks despite

रहें सावधान: नए रूप में दस्तक दे रहा कोरोना संक्रमण, आनिवार्यता के बावजूद मास्क से परहेज, लापरवाही बरत रहे लोग

Wed, 20 Apr 2022 06:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Apr 2022 06:02 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण नए रूप में तेजी से दस्तक दे रहा है। दिल्ली एनसीआर में मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद मेरठ में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। लेकिन बावजूद इसके लोग सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने में लापरवाही बरत रहे हैं। मेरठ में मंगलवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या आठ हो गई है। 
 

विज्ञापन
Corona new variant alert in Meerut, people still avoiding masks despite

विस्तार

कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर नए रूप में तेजी से पैर पसार रहा है। दिल्ली-एनसीआर में काफी संख्या में मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में  किसी भी प्रकार की लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है, लिहाजा सावधानी बरतें। 

विज्ञापन


हालांकि लोग मास्क लगाने की अनिवार्यता के बावजूद मास्क नहीं लगा रहे हैं। चिंता की बात ये भी है कि अभी कोरोना की जांच उतनी ज्यादा नहीं हो रही हैं, जितनी पहले होती थी। पहले जहां सात से आठ हजार लोगों की जांच होती थी, वहीं अब यह सामान्य तौर पर ढाई से तीन हजार लोगों की हो रही है। मंगलवार को जरूर थोड़ी ज्यादा जांचें की गईं।
विज्ञापन


दो महिलाओं समेत कोरोना के तीन नए मरीज मिले 
मेरठ जिले में मंगलवार को 3830 लोगों की जांच की गई, जिनमें कोरोना के तीन मरीज मिले हैं। इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष। ये अब्दुल्लापुर, लल्लापुरा और शकूरनगर के रहने वाले हैं। अब सक्रिय केसों की संख्या आठ हो गई है। सभी होम आइसोलेशन में हैं। इसी बीच कोरोना की चौथी लहर की भी आशंका जताई जा रही है।  दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में काफी संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक परिवार के पांच लोग मिले संक्रमित
फिरोजाबाद की एक नामी मोबाइल कंपनी में कार्यरत एक व्यक्ति और उसके परिवार के चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। फिरोजाबाद से कंपनी कर्मी के स्थानांतरण के बाद यह परिवार 11 अप्रैल को फिरोजाबाद से मेरठ शिफ्ट हो गया था।

इस परिवार के एक बच्चे को बुखार आने पर मेरठ में 13 अप्रैल को जांच कराई थी। बालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के अन्य पांच सदस्यों की मेरठ में जांच की गई। सभी कोरोना संक्रमित निकले। चूंकि परिवार जांच से एक सप्ताह के भीतर फिरोजाबाद से गया था, इसलिए नियमानुसार कोरोना के आंकड़े मेरठ के बजाय फिरोजाबाद जिले में जोड़े गए हैं। 

8331 ने लगवाया बचाव का टीका
जिले में मंगलवार को 4099 किशोरों (12 से 17 साल उम्र वाले) समेत 8331 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। बाकी टीकाकरण 18 साल से ज्यादा उम्रवालों का हुआ। 57305 लोगों को तीसरी (प्रिकॉशन डोज) लगाने का लक्ष्य तय किया गया था। यह लक्ष्य पूरा हो चुका है।

अब तक 63257 को तीसरा टीका लग चुका है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि टीकाकरण बढ़ाने में जोर दिया जा रहा है, ताकि कोरोना के मरीज अगर बढ़ भी जाएं तो टीकाकरण के कारण होने के कारण संक्रमण ज्यादा गंभीर न हो सके।

तीन निजी अस्पतालों में बूस्टर डोज 
जिले में अभी तीन निजी अस्पतालों में बूस्टर डोज या प्रिकॉशन डोज (तीसरा टीका) शुरू की गई है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि न्यूटिमा, आनंद और सिद्धिविनायक अस्पताल में तीसरा टीका लगाया जा रहा है।

नियमानुसार इसके लिए निजी अस्पताल 386 रुपये तक वसूल सकते हैं। फिलहाल कोविशील्ड वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। ये उनके लिए है जिन्हें दूसरा टीका लगे हुए नौ माह से ज्यादा हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही और निजी अस्पतालों को भी टीकाकरण में शामिल किया जाएगा। 

ये बरतें सावधानी
-घर से बाहर जाने के दौरान मास्क का इस्तेमाल करें।
-किसी से मिलते जुलते समय कम से कम 3 फीट की दूरी बनाए रखें।
-बाहर आने जाने पर साबुन से हाथ धोएं या सैनिटाइजर से हाथ साफ  करें। 
-भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर जाने और लोगों के संपर्क में आने से बचें।
-अगर खांसी, जुकाम, बुखार हो तो कोरोना की जांच कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed