फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona infection is decreasing but the risk of black fungus is increasing, now 16 patients have been found in Meerut

यूपी: घट रहा कोरोना संक्रमण, बढ़ रहा ब्लैक फंगस का खतरा, पढ़िए कैसे है इस जिले के हालात

Mon, 31 May 2021 12:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 31 May 2021 12:25 PM IST
सार

यूपी के इस जिले में ब्लैक फंगस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब फिर से 16 नए मरीज मिले हैं। यहां अब तक 200 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टी हो चुकी है। पढ़िए इस जिले के हालात कैसे है।

विज्ञापन
Corona infection is decreasing but the risk of black fungus is increasing, now 16 patients have been found in Meerut
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना के मरीजों में ब्लैक फंगस का खतरा लगातार बढ़ रहा है। जिले में रविवार को ब्लैक फंगस के 16 नए मरीज मिले। अब तक कुल 200 मरीज मिल चुके हैं। दो मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक कुल 59 मरीजों को उपचार के बाद घर भेजा जा चुका है। जिले में 120 सक्रिय मामले हैं और 16 की मौत हो चुकी हैं। मेडिकल में 89 मरीजों का इलाज चल रहा है। 40 मरीज कोविड पॉजिटिव और 49 निगेटिव हैं। इनमें से 10 मरीज आईसीयू में गंभीर अवस्था में हैं। ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) के 10 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है।  

विज्ञापन


कोरोना के 84 मरीज मिले, छह की मौत
कोरोना संक्रमण की दर पहले से कम हुई है। कोरोना के 84 नए मरीज मिले हैं, जबकि छह की मौत हो गई। रविवार को 8917 सैंपलों की जांच हुई। सक्रिय मामले 2967 हैं। जिले में अब तक 65240 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 769 लोगों की मौत दर्शा रहा है। वहीं रविवार को 274 मरीजों की छुट्टी हुई है। 
विज्ञापन


बता दें कि अब तक कुल 54306 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। लाल लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में कोरोना के कुल 72 मरीज भर्ती हैं। यहां कोविड-19 से ग्रसित 19 नए मरीज भर्ती हुए और 24 मरीजों के स्वस्थ हो जाने पर छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गांवों में भी कोरोना कम होने लगा है। 2241 लोगों की जांच की, जिनमें 26 पॉजिटिव मिले। इनमें एक को एंटीजन में और 25 को आरटीपीसीआर में पुष्टि हुई। देहात में 809 सक्रिय मामले हैं। 174 को मेडिकल किट बांटी गई। जिले में 247 गांव हैं, जहां कोरोना के मरीज हैं, जबकि 331 गांव ऐसे हैं जहां कोरोना मरीज नहीं हैं। देहात क्षेत्रों में टीकाकरण भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र के मुकाबले देहात के बूथों पर ज्यादा टीकाकरण हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed