फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona infected patient wandering in ambulance for eight hours

आठ घंटे तक एंबुलेंस में घूमता रहा कोरोना संक्रमित मरीज

Sat, 02 May 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Corona infected patient wandering in ambulance for eight hours
आठ घंटे तक एंबुलेंस में घूमता रहा कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज से दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर किया गया मरीज आठ घंटे तक एंबुलेंस में ही घूमता रहा। उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया।

अहमदनगर निवासी 22 वर्षीय युवक को कोरोना पॉजिटिव होने पर बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत को देखते हुए शुक्रवार शाम चार बजे उसे दिल्ली रेफर किया गया था। एंबुलेंस मरीज को लेकर दिल्ली पहुंची, लेकिन मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। परिजन मरीज को एंबुलेंस में लेकर दिल्ली की सड़कों पर इधर से उधर घूमते रहे। रात करीब 11 बजे परिजनों ने थक-हारकर शहर विधायक रफीक अंसारी से संपर्क किया और उन्हें मामले से अवगत कराया। जिसके बाद शहर विधायक ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से संपर्क किया और बताया कि मेडिकल से दिल्ली रेफर किए गए अहमदनगर के मरीज को उसके परिजन पिछले आठ घंटे से भर्ती न किए जाने के कारण एंबुलेंस में ही लेकर घूम रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता का कहना है कि मरीज को दिल्ली में भर्ती न किए जाने पर एंबुलेंस चालक को मेडिकल प्रशासन को सूचना देनी चाहिए थी। चालक से बात हो गई है। उसे वापस अस्पताल जाने को कहा है। मरीज को दिल्ली के ही अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा, इसके लिए अस्पताल में संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed