{"_id":"5eac7ec68ebc3e90240f73c5","slug":"corona-infected-patient-wandered-in-ambulance-for-eight-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की सड़कों पर आठ घंटे तक एंबुलेंस में घूमता रहा कोरोना संक्रमित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की सड़कों पर आठ घंटे तक एंबुलेंस में घूमता रहा कोरोना संक्रमित मरीज
Sat, 02 May 2020 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 02 May 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज से दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर किया गया मरीज आठ घंटे तक एंबुलेंस में ही घूमता रहा। उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया।
विज्ञापन
अहमदनगर निवासी 22 वर्षीय युवक को कोरोना पॉजिटिव होने पर बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत को देखते हुए शुक्रवार शाम चार बजे उसे दिल्ली रेफर किया गया था।
विज्ञापन
एंबुलेंस मरीज को लेकर दिल्ली पहुंची, लेकिन मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। परिजन मरीज को एंबुलेंस में लेकर दिल्ली की सड़कों पर इधर से उधर घूमते रहे।
विज्ञापन
रात करीब 11 बजे परिजनों ने थक-हारकर शहर विधायक रफीक अंसारी से संपर्क किया और उन्हें मामले से अवगत कराया। जिसके बाद शहर विधायक ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से संपर्क किया और बताया कि मेडिकल से दिल्ली रेफर किए गए अहमदनगर के मरीज को उसके परिजन पिछले आठ घंटे से भर्ती न किए जाने के कारण एंबुलेंस में ही लेकर घूम रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता का कहना है कि मरीज को दिल्ली में भर्ती न किए जाने पर एंबुलेंस चालक को मेडिकल प्रशासन को सूचना देनी चाहिए थी।
चालक से बात हो गई है। उसे वापस अस्पताल जाने को कहा है। मरीज को दिल्ली के ही अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा, इसके लिए अस्पताल में संपर्क किया जा रहा है।