फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona in the market and fear of Corona in the street

बाजार में कोरोना का खौफ और गली मोहल्लों में लग रहा मजमा

Thu, 23 Apr 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Corona in the market and fear of Corona in the street
मेरठ। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए जिला प्रशासन ने तीन दिन के लिए सदर बाजार पूरी तरह बंद करा दिया। शहर कोटला और दाल मंडी में भी व्यापारी सतर्कता बरत रहे हैं। इसके बाद भी लोगों में कोरोना का खौफ नहीं है। लोग गली मोहल्लों में मजमा लगा रहे हैं। पुराने शहर के मोहल्लों में महिलाएं घरों में एकत्र होकर भजन कीर्तन कर रही हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने बुधवार शाम शहर के मोहल्लों का लाइव किया। कहीं भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नहीं नजर आए। सदर ढोलकी मोहल्ला, तिलक पार्क और गंज बाजार में ज्यादातर दुकानों के बाहर व्यापारी एकजुट होकर चर्चा में लीन दिखे। कई के पास मास्क तक नहीं थे। लालकुर्ती बकरी मोहल्ला में लोग ग्रुप बनाकर खड़े मिले। बुढ़ाना गेट, तोपचीवाड़ा, बाबा खाकी, होली मोहल्ला, वैली बाजार में दुकानें जरूर बंद थी, लेकिन यहां युवक टोलियों में नजर आए। ब्रह्मपुरी और शारदा रोड पर लोगों की चौकड़ी जमा थी। उधर, कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी रोड पर सेक्टर एक मार्केट के पास काफी भीड़ थी। रामनगर रोड पर डेरी और मेडिकल स्टोर पर 10 से 15 लोग खड़े थे। चौक और मेहंदी मोहल्ला में बच्चे एक साथ खेल रहे थे। यही हाल रोहटा रोड, फाजलपुर और कासमपुर का था। कुछ लोग बंद दुकानों के आगे ताश खेलते नजर आए।
विज्ञापन

सेटिंग से खुल रहे प्रतिष्ठान
शहर में कई थाना क्षेत्रों में सेटिंग से व्यापारिक संस्थान खोले जा रहे हैं। परचून और डेरियों पर दूध के साथ फास्ट फूड की बिक्री हो रही है। सदर स्थित एक शॉपिंग सेंटर से पिछले दरवाजे से माल बेचा जा रहा है। सदर क्षेत्र में कुछ किताबों और स्टेशनरी की दुकानें चोरी छिपे खोली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन कॉल पर पहुंच रहे नाई
लॉकडाउन के कारण शहर के ज्यादातर सैलून बंद हैं। गंगानगर, कंकरखेड़ा, जागृति विहार, मोदीपुरम, सदर, लालकुर्ती में सैलून संचालक लोगों के घरों पर जाकर काम कर रहे हैं। गली मोहल्लों में दुकानों के शटर ग्राहक के आने पर खुलते हैं और फिर बंद हो जाते हैं।

मुंह मांगी कीमत पर शराब
लॉकडाउन में शराब की बंद दुकानों के शटर खोलकर चोरी छिपे माल निकालकर बाजार में दोगुने दाम में बेचा जा रहा है। फोन कॉल पर भी शराब उपलब्ध कराई जा रही है। हालांकि बहुत से लोग इस बीच ठगी का भी शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed