फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona in Meerut: Three people including doctor died from corona and 46 new patients

मेरठ में कोरोना का कहर जारी, चिकित्सक समेत तीन की मौत, 46 नए संक्रमित

Sat, 08 Aug 2020 12:38 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 08 Aug 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Corona in Meerut: Three people including doctor died from corona and 46 new patients
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से निजी चिकित्सक समेत तीन मरीजों की मौत हो गई। वहीं, संक्रमण के 46 नए मरीज मिले हैं। कोरोना संक्रमण से जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें 43 वर्षीय निवासी गोविंदपुरी कंकरखेड़ा, 44 वर्षीय हाल निवासी स्पोर्ट्स सिटी सुपरटेक मोदीपुरम और 68 वर्षीय निवासी टीकरी जानी हैं। 

विज्ञापन


बताया गया कि डॉक्टर मूल रूप से गाजियाबाद के रहने वाले थे, जो मोदीपुरम क्षेत्र में कार्य करते थे। उनकी सुभारती में मौत हुई है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि नए मिले मरीजों में व्यापारी, अधिवक्ता, पेंशनर, छात्र, महिलाएं, श्रमिक शामिल हैं। कोरोना के मरीजों की संख्या अब 2399 पहुंच गई है। जबकि अभी तक 97 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। 1993 मरीज अभी तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। 309 मरीज कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कमरे में पड़ी मिली मां-बेटों की लाश, गांव में पसरा मातम, खौफनाक है पूरी वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजकुमार के अनुसार 44 वर्षीय चिकित्सक मूल रूप से गाजियाबाद के शास्त्रीनगर के रहने वाले थे। जो मेरठ में स्पोर्ट्स सिटी सुपरटेक में रह रहे थे। जिनका सुभारती में इलाज चल रहा था। जहां जांच के दौरान चिकित्सक को कोरोना की पुष्टि हुई थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के साथ ही कई दिन पहले से बुखार भी हो रहा था। मौत के बाद शव स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन के तहत परिवार के लोगों को सौंप दिया गया। सीएमओ ने बताया कि कोरोना से हुई निजी चिकित्सक की मौत को मेरठ में ही दर्ज किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed