{"_id":"5f5e243ea7a7322b663c41f8","slug":"corona-in-meerut-another-acmo-turns-out-to-be-corona-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in meerut: एक और एसीएमओ निकले कोरोना संक्रमित, आठ दिन में चौथी बार बन्द होगा कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in meerut: एक और एसीएमओ निकले कोरोना संक्रमित, आठ दिन में चौथी बार बन्द होगा कार्यालय
Sun, 13 Sep 2020 07:23 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 13 Sep 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
coronavirus meerut
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में स्वास्थ्य विभाग के एक और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) कोरोना संक्रमित निकले हैं। वह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का कार्यभार देख रहे हैं। अब सोमवार को भी सीएमओ कार्यालय बंद रहेगा।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पिछले आठ दिन में चौथी बार बन्द होगा। इससे पहले शनिवार को कंट्रोल रूम में तैनात एक चिकित्सक और वार्ड आया कोरोना पॉजिटिव आए थे। सीएमओ कार्यालय बन्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को डिप्टी सीएमओ और पिछले सोमवार को एक एसीएमओ कोरोना पॉजिटिव आए थे, तब भी कार्यालय बन्द किया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कोरोना के लगातार मरीज मिलने से कार्यालय के स्टाफ में भी खलबली मची है।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के अलावा कलक्ट्रेट, नगर निगम एमडीए, मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी में भी स्टाफ और कर्मचारी संक्रमित मिल चुके हैं।