{"_id":"5fa96e658ebc3e9bae32c69c","slug":"corona-in-bijnor-more-than-fourty-found-including-thirty-seven-policemen-infected-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Bijnor: जिले में 37 पुलिसकर्मियों सहित 44 मिले संक्रमित, अधिकारी अलर्ट पर, अब तक 54 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Bijnor: जिले में 37 पुलिसकर्मियों सहित 44 मिले संक्रमित, अधिकारी अलर्ट पर, अब तक 54 की मौत
Mon, 09 Nov 2020 09:59 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 09 Nov 2020 09:59 PM IST
सार
- बिजनौर 37 पुलिसकर्मियों सहित 44 और मिले संक्रमित
- जिले में पहली बार एक साथ मिले 37 पुलिसकर्मी, पुलिस अधिकारी अलर्ट
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
बिजनौर सोमवार को जिले में करीब 37 पुलिसकर्मियों सहित 44 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा 2270 लोगों की जांच रिपोर्ट नेेेगेटिव आई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 3650 हो गई है। इनमें से 3424 मरीजों ने कोरोना पर विजय पाया है। अब तक करीब 54 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 172 हैं।
जिले में सोमवार को 37 पुलिसकर्मियों सहित 44 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 2270 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल एक लाख 97 हजार 125 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 3650 लोग कोरोना पॉजिटिव और लगभग एक लाख 90 हजार 394 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।
अब तक लगभग 3424 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना से जंग जीती है। वर्तमान में 3081 की जांच रिपोर्ट अभी लंबित हैं।
सीएमओ ने बताया कि सोमवार को पुलिस लाइन के 37 पुलिसकर्मी, जिला कारागार का बंदी, आवास विकास कालोनी, वीरा कॉलेज, चांदपुर के गांव भिलिया खेड़ा, बिजनौर सिविल लाइन से एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में इतनी अधिक संख्या में एक साथ पुलिसकर्मी पहली बार मिले हैं।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/