फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Corona growing in villages, 168 infected found

यूपी: पंचायत चुनाव के बाद गांवों में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण, प्रधान समेत 150 से ज्यादा मरीज मिले, लोगों में दहशत

Tue, 11 May 2021 11:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 11 May 2021 11:48 AM IST
सार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद गांवों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। प्रत्याशियों के साथ ग्रामीण भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। सोमवार को आई रिपोर्ट में 157 संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
Meerut News: Corona growing in villages, 168 infected found
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद गांवों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। प्रत्याशियों के साथ ग्रामीण भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। सोमवार को आई रिपोर्ट में 157 संक्रमित मिले हैं। जिनमें सकौती के प्रधान व उसके पुत्र समेत 25 ग्रामीण पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि दौराला में 10, सरधना में 33, खरखौदा में 12, मवाना में 67, परीक्षितगढ़ में नौ और माछरा में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।

विज्ञापन


दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि सोमवार को सकौती में आयोजित कैंप में 107 की जांच की गई, जिसमें प्रधान व उसके पुत्र समेत समेत 25 ग्रामीण कोरोना संक्रमित पाए गए। दौराला में 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले। सकौती में लगातार बुखार से हो रही मौत के बाद ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाने की मांग की थी। ग्रामीणों ने सैनिटाइजेशन की भी मांग की है। वहीं बड़कली में 119 की जांच की गई, जिसमें पांच ग्रामीण पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन


इसके अलावा सीएचसी पर आयोजित कैंप में भी पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। टीम ने बड़कली गांव में बुखार, जुकाम, खांसी से पीड़ित ग्रामीणों को दवाइयां वितरित की। डॉ. बिजेंद्र ने बताया कि सीएचसी पर 371 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को 243 लोगों की जांच की गई। सैंपलिंग कराई गई जिसमें 11 लोगों की एन्टीजन रिपोर्ट पॉजीटिव आई ओर 33 लोगों की आरटीपीसीआर जांच पॉजिटिव आई। इनमें टेहरकी में तीन, सलावा में पांच, छबड़िया में चार, कुलंजन में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. आरके सरोहा के अनुसार कस्बा सहित आसपास के गांवों के करीब 107 नमूनों की जांच कराई गई, जिसमें 12 लोग संक्रमित मिले हैं। मवाना नगर सहित 22 गांवों में 67 कोरोना पॉजिटिव मिले। नगर के मोहल्ला काबली गेट में सबसे अधिक नौ पॉजिटिव मिले। सांधन में तीन, बहजादका में एक, मोड़ खुर्द में एक, तखावली में एक, खेड़ी में दो, भैंसा में एक, झुनझुनी में दो, बिराना में तीन, पिलौना में दो, मवाना खुर्द में दो, रहावती में एक, निलौहा में चार, पाली में एक, धनपुर में दो, जंधेडी में एक, फलावदा में एक, मायापुरी दिल्ली का एक, मुबारिकपुर में एक, निडावली में एक, बिसौला में एक, बातनौर में एक, दरियापुर में एक संक्रमित मिला। नगर के मोहल्ला काबली गेट में नौ, मिल में दो, तक्षशिला कॉलोनी में एक, लक्ष्मीनगर में एक, तिहाई में पांच, मुन्नालाल में पांच, इकरामनगर में एक, हीरालाल में चार, मवाना में तीन, प्रीतनगर में एक, कल्याण सिंह में एक संक्रमित मिला। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि 230 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।

सीएचसी माछरा के अधिकारी राजन भिवानिया ने बताया कि 128 व्यक्तियों की जांच की गई, जिसमें एक पॉजेटिव मिला। अब तक सीएचसी के चार चिकित्सक एवं 12 कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। 165 लोगाें का टीकाकरण किया गया। चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के कोविड-19 की चपेट में आने के कारण कार्य करने में कुछ कठिनाइयां आ रही हैं।

ग्राम प्रधान अमरपुर गांव सैनिटाइज कराया
ब्लाक क्षेत्र के गांव अमरपुर में कोविड-19 से बचाव के लिए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान नीरज काजला पुत्र विजयपाल सिंह ने कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए गांव में अपने खर्चे से सैनिटाइजर का छिड़काव कराया।

बुखार से व्यक्ति की मौत
सोमवार को गांव कैली में 50 वर्षीय व्यक्ति की बुखार से मौत हो गई। गांव कैली निवासी सुंदर त्यागी पुत्र शौराज सिंह बैनामा लेखक थे और हापुड़ तहसील में बैठते थे। परिजनों के अनुसार, चार दिन पहले उन्हें बुखार हुआ तो परिजनों ने निजी चिकित्सकों से इलाज कराया। सोमवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सुंदर त्यागी की घर पर ही मौत हो गई। परिजनों ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

ये भी पढ़ें

रिकॉर्ड: मेरठ में एक दिन में 23 लोगों की मौत, छह जिलों में मिले 4415 नए संक्रमित मरीज, पढ़िए पूरा अपडेट

सावधान: महाराष्ट्र-गुजरात के बाद मेरठ में भी पहुंचा ब्लैक फंगस, न्यूटिमा में दो मरीज मिले, ये हैं इसके लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed