फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   corona cases in Temporary jail

अस्थाई जेल में 125 बंदियों पर मंडरा रहा खतरा, 15 पॉजिटिव केस निकल गए

Sat, 01 May 2021 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
corona cases in Temporary jail
125 बंदियों पर मंडरा रहा खतरा, 15 संक्रमित निकले
विज्ञापन

मेरठ। अस्थाई जेल में 125 बंदियों पर खतरा मंडरा रहा है। इन बंदियों में से रोजाना कोरोना संक्रमित केस निकल रहे हैं। बताया गया है कि 15 पॉजिटिव केस अब तक निकल चुके हैं। इसके चलते खतरा बढ़ गया है।
जिला कारागार में बंद 2632 बंदियों को बचाने के लिए जेल प्रशासन ने सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज में अस्थाई जेल बनाई है। इसमें 125 बंदी हैं। इन पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। अस्थाई जेल में लगातार संक्रमित केस निकल रहे हैं। बताया गया कि 15 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसको लेकर खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

जेल प्रशासन का दावा है कि बंदियों को बचाने के लिए तमाम प्रयास चल रहे हैं। जिस बंदी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आती है, उसे तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है और उसी के बैरक में अन्य बंदियों को क्वारंटीन कर दिया जाता है। अस्थाई जेल में बंद 50 बंदियों को फिलहाल क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जेल में होम्योपैथिक डॉक्टर की नियुक्ति
मेरठ। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में 2632 बंदी हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक बीडी पांडे का कहना है कि जेल में एक होम्योपैथिक डॉक्टर की नियुक्ति कर दी गई है। इसके साथ गाढ़ा और आयुर्वेदिक दवाएं लगातार दी जा रही है। कोरोना से बंदियों को बचाने के लिए जेल प्रशासन लगातार प्रयासरत हैं।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed