फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona, Case filed against 59 people on lockdown violation in Meerut

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 59 के खिलाफ मुकदमे दर्ज, 70 व्यापारियों को किया नामजद

Wed, 25 Mar 2020 01:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 25 Mar 2020 01:02 AM IST
सार

मेरठ में धारा 144 और लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मंगलवार को अलग- अलग थाना क्षेत्रों में 59 से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गए। जिनमें 70 से ज्यादा व्यापारियों को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
Corona, Case filed against 59 people on lockdown violation in Meerut
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में धारा 144 और लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मंगलवार को अलग- अलग थाना क्षेत्रों में 59 से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गए। जिनमें 70 से ज्यादा व्यापारियों को नामजद किया गया है।

विज्ञापन


वहीं, गढ़ रोड स्थित मेरठ नमकीन भंडार, कलकत्ता स्वीट्स, मोहन बेकरी, सराफा की दुकान समेत कई दुकानों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए। वहीं, बेवजह सड़कों पर निकले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिन भर में 85 चालान काटे गए। चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा घूमते मिले तो मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह के मुताबिक दुकानें खुली पायी जाने पर नौचंदी में पांच, सदर में 12, लालकुर्ती में नौ, कोतवाली में तीन, ब्रह्मपुरी में सात व कंकरखेड़ा में 11 और मेडिकल थाने में 12 मुकदमे दर्ज किए गए। बुधवार को पुलिस फोर्स के साथ सख्ती को और बढ़ाया जाएगा। शहर के बॉर्डर और मुख्य चौराहों पर आरएएफ लगाई गई है, जोकि पुलिस- प्रशासन के साथ वहां से गुजरने वाले लोगों की चेकिंग कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुबई से आकर घर में रह रहा था ये शख्स, कोरोना पॉजीटिव की पुष्टि से मचा हड़कंप, शहर हुआ लॉकडाउन

वहीं, परतापुर पुलिस ने बाईपास स्थित टोयोटा शोरूम को भी बंद करा दिया। इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर शोरूम के संचालकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

लॉकडाउन का करें पालन
आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में दूध, परचून और राशन की दुकान के अलावा दूसरी दुकानों के खोलने पर पाबंदी है। इसके बावजूद कई व्यापारियों ने दुकान खोलीं तो उन पर कार्रवाई की गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed