फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona can be treated at home with conditions

शर्तों के साथ घर पर करा सकेंगे कोरोना का इलाज

Tue, 21 Jul 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Corona can be treated at home with conditions
स्वास्थ्य विभाग आज जारी करेगा हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन

मेरठ। स्वास्थ्य विभाग ने बिना लक्षणों वाले मरीजों को शर्तों के साथ होम आइसोलेशन की मंजूरी दे दी है। इसके लिए विभाग मंगलवार को हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी ने बताया कि होम आइसोलेशन के लिए मरीज के पास पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर होना चाहिए। देखभाल के लिए एक तीमारदार होना चाहिए। जिस डॉक्टर की सलाह पर उसका टेस्ट हुआ है, घर पर इलाज कराने के लिए उस डॉक्टर की अनुमति होनी चाहिए। मरीज को हर रोज अपनी सेहत के बारे में स्वास्थ्य विभाग को हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी देनी होगी। आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना होगा। दरअसल, कोरोना के बिना लक्षणों वाले कई मरीज ऐसे हैं, जो अस्पताल में भर्ती नहीं होना चाहते हैं। ऐसे मरीज बीमारी छिपा रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed