फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona: An atmosphere of vigilance, preparedness and fear

सतर्कता, तैयारी और डर का माहौल

Sat, 21 Mar 2020 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Corona: An atmosphere of vigilance, preparedness and fear
कोरोना : सतर्कता, तैयारी और डर का माहौल
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना वायरस को लेकर जिले में सतर्कता और जागरूकता बढ़ गई है तो, लोगों में डर का माहौल भी बना हुआ है। विदेश से लौटे लोगों पर प्रशासन की नजर है, कई लोगों को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। कोरोना से लड़ने को तैयारी भी खूब हो रही हैं। दफ्तरों से लेकर जगह जगह सैनिटाइजेशन किया जा रहा है, लोगों को जागरूक किया जा रहा है, मगर इस सब के बीच डर का माहौल भी है।
उधर, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सामने आए कोरोना के तीन संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेज दिए गए हैं। बृहस्पतिवार देर रात जिला प्रशासन को दो लोगों के कोरोना संभावित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सीएमओ कार्यालय की रेपिड रेस्पांस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और दोनों लोगों को खोज लिया। इसके बाद उनको जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। उधर, शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल के सीएमएस ज्ञानचंद को नगर में एक युवती के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना मिली। उन्होंने टीम को भेजकर युवती को तलाश कराया और जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति को सिविल लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने से, जबकि दूसरे व्यक्ति को मंडावर क्षेत्र के एक गांव से लाकर जिला अस्पताल में आइसोलेटेड किया गया। तीनों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए केजीएमयू (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) लखनऊ भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

- विदेश से लौटे 55 लोग हुए चिह्नित
अभी जिले में 58 लोग विदेश से बिजनौर लौटे हैं। इनमें से 55 लोगों को चिह्नित कर लिया गया है, जबकि चार लोगों का पता सही नहीं मिल पाया। 10 लोगों को 28 दिन की निगरानी में रखा गया है, जबकि अन्य की निगरानी का समय पूरी हो चुका है। जिले में चीन से 18, सिंगापुर से तीन, इंडोनेशिया से दो, नेपाल से तीन, मलयेशिया से तीन, कनाडा से दो, सऊदी अरब, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया से दो-दो, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से एक-एक व्यक्ति लौटा हैं। इसके अलावा यूएसए से दो, जर्मनी व इटली से तीन-तीन व्यक्ति जिले में वापस आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed