{"_id":"69e11eb3ef4657c92a08b02e","slug":"copper-coils-stolen-from-transformer-stabilizers-at-the-plant-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112020-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्लांट से ट्रांसफार्मर-स्टेबलाइजर से कॉपर कॉइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्लांट से ट्रांसफार्मर-स्टेबलाइजर से कॉपर कॉइल चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र में चोरों ने मशरूम के प्लांट को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विजय लोक मवाना मार्ग निवासी कौटिल्य तोमर का गांव भूनी में मशरूम प्लांट है, जिसकी सुरक्षा के लिए चारों ओर चहारदीवारी बनी हुई है। बताया गया कि रविवार रात करीब 10 बजे केयरटेकर प्लांट बंद कर ताला लगाकर घर चला गया था। सोमवार सुबह करीब 6:00 बजे जब केयरटेकर प्लांट पर पहुंचा तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कई महंगे उपकरण क्षतिग्रस्त मिले। जांच करने पर पता चला कि चोर चहारदीवारी फांदकर अंदर घुसे और 160 केवीए का ट्रांसफार्मर, 100 केवीए का स्टेबलाइजर खोलकर उनमें लगी कीमती कॉपर कॉइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स चोरी कर ले गए। मौके पर केवल मशीनों का बाहरी ढांचा ही मिला। इससे प्लांट का संचालन पूरी तरह ठप हो गया।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।