फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Copper cable worth Rs 37 lakh stolen from Namo Bharat, report filed after three months

नमो भारत का 37 लाख कीमत का कॉपर केबल चोरी, तीन माह बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

Mon, 19 May 2025 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Copper cable worth Rs 37 lakh stolen from Namo Bharat, report filed after three months
मेरठ। बदमाशों ने नमो भारत का रिठानी स्टेशन से परतापुर स्टेशन तक बिछाया गया 805 मीटर कॉपर केबल चोरी कर लिया। केबल की कीमत करीब 37 लाख रुपये थी। फरवरी माह में हुई घटना की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। केबल बिछाने वाली कंपनी ने कोर्ट के आदेश पर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

राजस्थान के टोंक जिले के गांव चबराना निवासी हंसराज गुर्जर हाईटेक इरेक्टर्स प्राइवेट कंपनी में सेफ्टी ऑफिसर पद पर तैनात हैं। कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी दिल्ली-मेरठ रैपिड व मेट्रो ट्रेन के कार्य में केबल बिछाने का कार्य कर रही है। रिठानी मेट्रो स्टेशन से परतापुर मेट्रो स्टेशन तक बिछाया गया करीब 805 मीटर 25 केवी कॉपर केबल बिछाया गया था। 11 फरवरी को बदमाशों ने केबल चोरी कर लिया। इसकी जानकारी 12 फरवरी को हुई तो उन्होंने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने थाने जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 16 अप्रैल को उन्होंने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। कोर्ट ने परतापुर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करने के आदेश दिए थे। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed