फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cooch Behar Trophy: UP and Himachal Pradesh teams will clash today

कूच बिहार ट्रॉफी: आज भिडेंगी यूपी और हिमाचल प्रदेश की टीम

Fri, 17 Nov 2023 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Cooch Behar Trophy: UP and Himachal Pradesh teams will clash today
मेरठ। बीसीसीआई की कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 का चार दिवसीय मैच आज उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के बीच भामाशाह क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने बृहस्पतिवार को भी मैदान पर जमकर अभ्यास किया। उत्तर प्रदेश की टीम के हेड कोच ध्रुव और बैटिंग कोच उमंग शर्मा ने टीम को अभ्यास कराया। उमंग ने बताया कि मेरठ के पांच खिलाड़ी उत्तर प्रदेश की टीम में हैं। इनमें यशु, निर्देश, मानव, आरुष, शुभ शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश की टीम को टीम मैनेजर अनुपम शर्मा और हेड कोच अनिरुद्ध सिंह ने अभ्यास कराया।
विज्ञापन

आयोजन सचिव सुभाष चंद्र शर्मा, एमडीसीए सचिव सुरेंद्र चौहान मैच को लेकर दिनभर तैयारियों में जुटे रहे। बृहस्पतिवार को भी ट्रेजरार राकेश गोयल, पिच क्यूरेटर रविंद्र चौहान, कोच संजय रस्तोगी, मोहम्मद शाहिद, तनकीब अख्तर, अजय त्यागी आदि मैच को लेकर मैदान में तैयारी में जुटे रहे। एमडीसीए सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया कि मैच शुक्रवार सुबह 9:30 से 4:30 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


मजबूत मनोबल के साथ उतरेगी टीम: यशु प्रधान
उत्तर प्रदेश की टीम में कप्तानी करने वाले यशु प्रधान मेरठ निवासी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम का मनोबल काफी मजबूत है। टीम को इसका लाभ मिलेगा। पहले बैटिंग आए या बोलिंग टीम दोनों में अच्छा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी तैयारी के साथ पहुंची है टीम : प्रवल प्रताप
हिमाचल प्रदेश की टीम के कप्तान प्रवल प्रताप सिंह ने कहा कि टीम ने दोनों सत्र में कड़ा अभ्यास किया है। टीम पूरी तैयारी के साथ मेरठ पहुंची है। अभ्यास के दौरान पिच देखने में अच्छी लग रही है।
बेहतर प्रदर्शन करेगी यूपी की टीम: कपिल पांडे
उत्तर प्रदेश जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष और भारतीय टीम के सदस्य कुलदीप यादव के कोच कपिल पांडे भी भामाशाह क्रिकेट मैदान पहुंचे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि जितना बड़ा मैच होता है खिलाड़ियों पर उतना ही प्रेशर होता है। उन्होंने कहा कि यूपी की टीम ने चैंलेंजर कप में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। कूच बिहार ट्रॉफी में भी टीम अच्छा करेगी। कोच, सहकोच, अध्यक्ष का मार्गदर्शन खिलाड़ियों को समय-समय पर मिलता रहता है जिससे उनका मनोबल मजबूत होता है। उन्होंने हिमाचल की टीम से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की।

वर्ल्डकप फाइनल जीतेगा भारत, कुलदीप ने निभाया अपना रोल
कपिल पांडे कुलदीप यादव के कोच भी हैं। उन्होंने कहा कि कुलदीप ने भारत की टीम में अपना रोल अच्छी तरह निभाया है। जब भी टीम को जरूरत पड़ी उन्होंने विकेट निकाल कर दिया। टीम को संकट से निकला। पिछले कई सालों से लगातार वह अच्छा करते आ रहे हैं। एशिया कप हो या वर्ल्ड कप सभी मैचों में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि भारत फाइनल जीतेगा और कुलदीप फाइनल में भी छाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed