फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Convocation ceremony will be held on 21st in Agricultural University and 22nd in CCSU.

कृषि विवि में 21 और सीसीएसयू में 22 को होगा दीक्षांत समारोह

Wed, 03 Sep 2025 06:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
Convocation ceremony will be held on 21st in Agricultural University and 22nd in CCSU.
- विश्वविद्यालयों में बदलीं तिथियों में आयोजन की तैयारियां शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में 21 और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में अब दीक्षांत समारोह 22 सितंबर को होगा। बदली तिथियों में आयोजन के लिए विश्वविद्यालयों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।सीसीएसयू में समारोह की तिथि दो बार बदली जा चुकी है। पहले 18 सितंबर को कार्यक्रम तय हुआ और फिर 27 सितंबर की तिथि दी गई थी। इससे पहले राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेरठ में दो और सहारनपुर के एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए 26, 27 और 28 सितंबर की तिथि दी थी।
अब तीनों विश्वविद्यालयों का कार्यक्रम बदल गया है। अब 20 सितंबर को सहारनपुर के मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह होगा। इसके बाद 21 सितंबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में और 22 सितंबर को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में समारोह होगा। सीसीएसयू की ओर से समारोह के लिए पोर्टल पर विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रोविजनल मेरिट सूची अपलोड की जा रही हैं।
विज्ञापन

वहीं, प्रो. विकास शर्मा ने कहा है कि पिछले वर्ष एमए अंग्रेजी की अनुष्का शर्मा और छवि में से स्वर्ण पदक के लिए किसी एक के नाम पर निर्णय नहीं लिया जा सका। अब विश्वविद्यालय उसी तरह की गलती इतिहास विभाग में भी करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इतिहास विभाग में भी जो छात्र मेरिट के आधार पर पहले ही स्वर्ण पदक की दावेदार हैं, उसके स्थान पर किसी अन्य का नाम सामने रखा जा रहा है। इसके अलावा बाहरी विश्वविद्यालय से एमफिल करने वाले अभ्यर्थी को विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश को लेकर भी विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके मुताबिक सीसीएसयू ने पंजाबी यूनिवर्सिटी से एमफिल करने वाले एक सेवानिवृत्त कर्नल रैंक के अधिकारी को पीएचडी में प्रवेश की अनुमति दे दी है। इसका विरोध करते हुए प्रोफेसर विकास शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय ने पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमफिल व रिसर्च मेथडोलाजी करने वाली एसडी काॅलेज पानीपत की एसोसिएट प्रोफेसर मोनिका खुराना का प्रवेश यह कहकर निरस्त कर दिया था कि बाहर से एमफिल करने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। इस पर प्रो. मुकेश ने कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी एमफिल के साथ ही रिसर्च मेथडोलाजी भी कर चुका है तो उन्हें पीएचडी का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed