फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conveyed the message to renounce deceit and trickery.

Meerut News: छल कपट त्यागने का दिया संदेश

Fri, 18 Sep 2026 06:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Conveyed the message to renounce deceit and trickery.
दशलक्षण पर्व के तीसरे दिन जैन मंदिरों में अभिषेक और शांतिधारा के साथ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन शुक्रवार को शहर के विभिन्न दिगंबर जैन मंदिरों में उत्तम आर्जव धर्म की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर अभिषेक, शांतिधारा और विधान के साथ श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया। इसमें जैन संतों ने छप कपट त्यागने का संदेश दिया।
असौड़ा हाउस स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में सुबह अभिषेक एवं शांतिधारा हुई। जैन समाज के रचित जैन ने बताया कि स्वर्ण झारी से मुख्य शांतिधारा का सौभाग्य संजय जैन, सार्थक जैन परिवार को प्राप्त हुआ। रजत झारी से शांतिधारा का सौभाग्य रमाकांत जैन, सौरभ जैन, अंकित जैन परिवार को मिला। पंडित पलाश जैन शास्त्री ने कहा कि मन, वचन और काया की सरलता का नाम आर्जव है। जैसा मन में विचार हो वैसा ही वचन और कर्म होना चाहिए। रात्रि में असौड़ा हाउस मंदिर में भक्तांबर स्तोत्र के 48 श्लोकों पर 48 दीपकों से दीप अर्चना की गई। सोनिया जैन ने प्रश्नोत्तरी कराई और विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

फूलबाग कॉलोनी में उत्तर आजर्व धर्म की पूजा
फूलबाग कॉलोनी स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में भी उत्तम आर्जव धर्म की पूजा हुई। पारसनाथ भगवान के अभिषेक के बाद शांतिधारा की बोली प्रदीप जैन, आकाश जैन ने ली। अध्यक्ष हेमंत जैन ने विधि विधान से शांतिधारा संपन्न कराई। मंत्री नवीन जैन ने कहा कि छल, कपट के त्याग से आत्मा में उत्तम आर्जव धर्म प्रकट होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलबाग कॉलोनी मंदिर में भी सामूहिक आरती, शास्त्र सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जैन मिलन मेरठ महान की संयोजिका वीरांगना सीमा जैन ने खेलेगा कोई पाएगा कोई कार्यक्रम कराया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजेश कुमार जैन, नवीन जैन, हेमंत जैन, संजय, अतुल, प्रदीप, अंबुज, विपिन, योगेंद्र, सुनील, अनुज, मयंक, वीरेश आदि मौजूद रहे।

कंकरखेड़ा मंदिर में चौसठ रिद्धि विधान
कंकरखेड़ा स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में विधानाचार्य आशीष जैन के निर्देशन में चौसठ रिद्धि विधान का आयोजन हुआ। भगवान को पांडुक शिला पर विराजमान कराने का सौभाग्य आर्जव जैन को मिला। जबकि शांतिधारा दीपक जैन और संदीप जैन ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed