फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   conversion In Meerut: woman married a man by hiding her name,forcibly circumcised step son

UP: महिला ने नाम बदलकर की शादी, बनाया धर्मांतरण का दबाव, बहन के साथ मिलकर सौतेले बेटे का जबरन कराया खतना

Mon, 08 Apr 2024 12:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 08 Apr 2024 12:54 PM IST
सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी पर नाम छिपाकर शादी करने, धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। युवक का आरोप है कि पत्नी ने बहन के साथ मिलकर उसे सौतेले बेटे का खतना करा दिया।  

विज्ञापन
conversion In Meerut: woman married a man by hiding her name,forcibly circumcised step son
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र की मास्टर कॉलोनी में एक महिला ने नाम बदलकर युवक से शादी की और बहन के साथ मिलकर सौतले बेटे(10) का जबरन खतना करा दिया। आरोप है कि महिला अपने पति और तीन सौतेले बच्चों पर नमाज पढ़ने व धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाती थी। इस मामले में पुलिस ने अब महिला, उसकी बहन और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिम में चाल बदलता रहा हाथी: 2019 में बसपा के दलित वोट बैंक से कई सीटें हुईं प्रभावित, इस बार बड़ी चुनौती

विज्ञापन

मास्टर कॉलोनी निवासी विपिन ने बताया कि उसका अपनी पत्नी कोमल वर्मा से 2022 में तलाक हो गया था। तलाक के आदेश में कोर्ट ने उसके तीनों बच्चे की अभिरक्षा उसे दी थी। कोमल को बच्चों से मिलने-जुलने की अनुमति दी थी।

इसके बाद उसने नैना वर्मा नाम की युवती से शादी कर ली थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही नैना का व्यवहार बच्चों के साथ ठीक नहीं था। वह तीनों बच्चों से मारपीट करती थी। बच्चों पर नमाज पढ़ने का दबाव बनाती थी।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: मौसम हुआ शुष्क, रात का तापमान बढ़ा, रालोद महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा 

विपिन को बाद में पता चला कि नैना का असली नाम शहजादी है। उसने फर्जी दस्तावेज बनाकर शादी की थी। वह विपिन और उसके परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगी।

आरोप है कि शहजादी उसके पुत्र यश को अपने साथ सहारनपुर ले गई और अपनी बहन रानी के साथ मिलकर जबरन खतना करा दिया। शहजादी ने यश के ऊपर गर्म पानी भी डाल दिया। 

आरोप है कि जब वह पत्नी को सहारनपुर लेने गया था तब भी 3-4 लोगों के साथ मिलकर उसे बंधक बनाया गया और मारपीट की। वह किसी तरह वहां से बचकर निकला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed