फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: मेरठ में RLD महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष का इस्तीफा, बागपत में हत्या में 11 पर दोष सिद्ध

Mon, 08 Apr 2024 09:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 08 Apr 2024 09:16 PM IST
खास बातें

रालोद की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
West UP News Live: Weather changed, District President of RLD women Cell resigns
सर्वेश पुंडीर - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

09:06 PM, 08-Apr-2024
पूर्व प्रधान के जेठ निसार की हत्या में 11 पर दोष सिद्ध, 17 आरोपी बरी

बागपत में निवाड़ा गांव की पूर्व प्रधान के जेठ की हत्या के मामले में सोमवार को न्यायाधीश ने चार सगे भाइयों समेत 11 पर दोष सिद्ध कर दिया। न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में 17 को दोष मुक्त किया, जबकि एक हत्यारोपी की सुनवाई के दौरान मौत हो गई। सजा पर सुनवाई के लिए 10 फरवरी नियत की गई है।

वादी पक्ष के अधिवक्ता रामपाल नेहरा, अपर जिला शाासकीय अधिवक्ता अमित खोखर, विक्रम खोखर ने बताया कि निवाड़ा गांव में प्रधान पद के चुनाव के लिए सोशल मीडिया पर सर्वे करने को लेकर 16 मई 2020 को बवाल हो गया था। जिसमें तत्कालीन प्रधान जुलेखा के जेठ निसार की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में हारूण ने मुकदमा दर्ज कराया था कि वह अपने भाई निसार, चाचा अंगूर, महकार, इखलाक के साथ परिवार के उम्मेद के यहां से लौट रहे थे। तभी दूसरे पक्ष ने राइफल, पिस्टल व तमंचों से फायरिंग कर दी गई थी। उस बवाल में धारदार हथियार से वार कर निसार की हत्या कर दी गई, जबकि बुजुर्ग अंगुर गोली लगने, लाठी-डंडों के हमले से महकार और अफसरी भी घायल हो गये थे। जिसमें 22 लोग नामजद किये गये, जबकि छह नाम पुलिस की जांच में प्रकाश में आये। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय एससीएसटी विशेष में हुई। सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश शाजिया नजर जैदी ने इस्लामू के साथ ही उसके तीन भाईयों इबने, इसरार, जुल्फिकार उर्फ भुट्टू के अलावा सुहैल, तोहिद, छोटे, फारुख, इस्तकार, जुम्मा, महताब पर दोषसिद्ध कर दिया, जबकि 17 आरोपियों को बरी कर दिया। एक आरोपी की सुनवाई की दौरान मौत हो गई थी।
05:57 PM, 08-Apr-2024
जानलेवा हमले में 10 साल की सजा

बिजनौर में फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश श्रेय शुक्ला ने जानलेवा हमले का दोषी पाते हुए चांद उर्फ शन्नू को 10 वर्ष के कारावास एवं एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

शासकीय अधिवक्ता संजीव वर्मा के अनुसार थाना चांदपुर के मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी सलीम अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अली मस्जिद के निकट रहता है। उसका 44 वर्षीय भाई शमीम अहमद सात नवंबर 2018 को सुबह साढ़े 11 बजे बिस्कुट लेने के लिए जुबेर की दुकान पर गया था। वहां उसे मोहल्ले का ही चांद उर्फ नूर मोहम्मद अपने एक अन्य साथी के साथ मिला और कहने लगा कि तूने पुलिस को मेरा घर बताया था। आज तुझे इसका मजा चखाऊंगा। यह कहते हुए उसने शमीम को जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया। फायर से शमीम अहमद के चेहरे, सीने पर चोट आई। चांद व उसका साथी शमीम को मरा समझकर भाग गया। शमीम को इलाज के लिए पहले चांदपुर और वहां से बिजनौर जिला अस्पताल और वहां से मेरठ ले जाया गया। कोर्ट ने इस मामले में चांद उर्फ शन्नू उर्फ नूर मोहम्मद को शमीम अहमद पर जानलेवा हमले का करने का दोषी मानते हुए उसे 10 साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
05:31 PM, 08-Apr-2024
लगातार बढ़ रहा भाजपा का विरोध

मेरठ में सरधना विधानसभा के ठाकुर चौबीसी के गांवों में भाजपा का लगातार विरोध जारी है। जिसके चलते 10 अप्रैल को गांव रार्धना स्थित इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा का कार्यक्रम तय हुआ है। बढ़ते विरोध के चलते मुख्यमंत्री क्षत्रिय समाज के लोगों की नाराजगी दूर करने का काम करेंगे।
12:30 PM, 08-Apr-2024

शामली में शमशान घाट में मिला साधु का शव

शामली जनपद के बाबरी थानाक्षेत्र स्थित शमशान घाट पर सोमवार की सुबह साधु का शव पड़ा मिला। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची श को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

पिछले एक वर्ष से तितावी थाना क्षेत्र बुडीना कला निवासी राजेश  नामदेव (58) बाहरी के शमशान घाट में रह रहा था। सोमवार की सुबह राजेश का शव शमशान घाट के बरामदे में बनी सीमेंट की बेंच पर पड़ा हुआ मिला। ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव ने बाबरी थाना पुलिस को सूचन दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक की जेब से आधार कार्ड बरामद कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर बाबरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साधु के मौत के कारणों का पता किया जा रहा है।
11:10 AM, 08-Apr-2024

सोमवती अमावस्या पर मुजफ्फरनगर में शुकतीर्थ में किया गंगा स्नान

शुकतीर्थ पर गंगा घाट पर उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
सोमवती अमावस्या पर शुकतीर्थ में गंगा घाट पर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। घाट पुरोहितों से पितरों का तर्पण पिंडदान संकल्प कर, वस्त्र, अन्न,  द्रव्य, पत्र फल मिठाई आदि का दान किया। वही नगर के आश्रमों में भंडारों का आयोजन हुआ।
08:38 AM, 08-Apr-2024

मेरठ रेड बना मास्टर वैभव चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता

भामाशाह क्रिकेट मैदान में खेली जा रही मास्टर वैभव चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मेरठ रेड ने लखनऊ को 21 रन से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल व अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी विवेक कोहली ने विजेता टीम व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

मेरठ रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाए। टीम की ओर से रितुराज शर्मा ने 60, प्रियम गर्ग ने 56, यशु प्रधान ने 29 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में लखनऊ की ओर से विप्राज निगम और शौर्य सिंह ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी।

लखनऊ की ओर से कृतज्ञ ने 61 और अक्षदीप नाथ ने 55 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मेरठ रेड की ओर से सुनील कुमार ने 4 विकेट लिए। मेरठ रेड ने 21 रनों से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच सुनील कुमार को चुना गया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट लखनऊ के अक्षदीप नाथ रहे। बेस्ट बैट्समैन मेरठ के दिव्यांश व बेस्ट गेंदबाज विजय कुमार रहे।

विजेता टीम को 80 हजार रुपये व ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर यूपीसीए के निदेशक डॉ. युद्धवीर सिंह, क्रिकेटर प्रवीण कुमार, ज्ञानेंद्र पांडे, आयोजन समिति के अध्यक्ष स्पर्श सिंह और आयोजन सचिव सुभाष चंद्र शर्मा ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
08:28 AM, 08-Apr-2024
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
दिन के बाद अब रात का तापमान भी बढ़ रहा है। शहर में रविवार का मौसम काफी शुष्क रहा। दिन का तापमान स्थिर रहने के कारण गर्मी का एहसास रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली और दिनभर मौसम साफ रहा। सुबह हवा थमी रही और दोपहर व शाम के समय तेज हवाएं चलीं।

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि तापमान में वृद्धि के साथ अभी गर्मी बढ़ेगी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी बढ़ोतरी होने लगी है। मेरठ का एक्यूआई स्तर 135 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 117, गंगानगर में 186, पल्लवपुरम में 101, दिल्ली रोड पर 140 और बेगमपुल पर 170 दर्ज किया गया।  
08:26 AM, 08-Apr-2024

West UP News Live: मेरठ में RLD महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष का इस्तीफा, बागपत में हत्या में 11 पर दोष सिद्ध

मेरठ के पल्लवपुरम निवासी रालोद की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बताया कि किन्हीं कारणों के चलते उन्होंने इस्तीफा रालोद महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा अहलावत को भेज दिया है। वहीं, लोस चुनाव के दौरान उनके इस्तीफे को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। 

 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed