फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Convent of Gagan Bharti wins in under-19 in hockey championship

हॉकी चैंपियनशिप में हुए दनादन गोल, अंडर-19 में कान्वेंट ऑफ गगन भारती ने दर्ज की बड़ी जीत

Sun, 14 Oct 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 14 Oct 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
Convent of Gagan Bharti wins in under-19 in hockey championship
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में तीन मैदानों पर खेली जा रही नार्थ जोन सीबीएसई हॉकी (अंडर-17-19) चैंपियनशिप में दूसरे दिन भी दनादन गोल हुए।  दूसरे दिन कुल 17 मैच खेले गए। पहले मैच में अंडर-17 बालक वर्ग के विद्या भारती स्कूल (गाजियाबाद) ने डाल बास्को (हरिद्वार) को 1-0 मात दी।
विज्ञापन


दूसरे मैच में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ने स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल (दादरी) को हराकर 7-0 से मुकाबला जीता। इसके अलावा आक ग्रोव (मसूरी) ने डीपीएस स्कूल (गाजियाबाद) को 4-0, विद्या भारती स्कूल (गाजियाबाद) ने सचदेवा स्कूल (दिल्ली) को 2-0, जेकेजी इंटरनेशनल (गाजियाबाद) ने डीडीपीएस (गाजियाबाद) को 5-1 से शिकस्त दी। 
विज्ञापन


अंडर-19 में कान्वेंट ऑफ गगन भारती (दिल्ली) ने सनवे स्कूल (रामपुर) को 10-1 के बड़े अंतर से हराया। आर्मी पब्लिक स्कूल (दिल्ली) ने दयावती मोदी (रामपुर) को 4-1 से, गुरुकुल द स्कूल (गाजियाबाद) ने बाल भारती पीतमपुरा (दिल्ली) को 7-1 से, श्रीराम विद्या मंदिर (हरिद्वार) ने सेंट पॉल (रामपुर) को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बालिका वर्ग के अंडर-17 मैचों में हुए रोमांचक मुकाबले में जेकेजी इंटरनेशनल (गाजियाबाद) ने बाल भारती पब्लिक स्कूल (गाजियाबाद) को 4-3 से हराया। इसके अलावा ग्रीन वुड (रामपुर) ने श्री ठाकुरद्वारा (गाजियाबाद) को 1-0, सचदेवा स्कूल (दिल्ली) ने विद्या भारती स्कूल (गाजियाबाद) को 1-0, दयावती मोदी अकादमी (रामपुर) ने सेंट मैरी स्कूल (रामपुर) को 1-0 और जनरल राज स्कूल (दिल्ली) ने डीएवी (मेरठ) को 2-1 के अंतर से शिकस्त दी।

अंडर-19 का एक मैच हुआ, जिसमें श्रीराम विद्या मंदिर (हरिद्वार) ने करन पब्लिक स्कूल (मेरठ) को 4-1 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या डा. अल्पना शर्मा के अलावा डा. विनीत त्यागी, पूर्व उप-क्रीड़ा अधिकारी सतीश पंडित, हॉकी कोच जोगेन्द्र सिंह, आकाश शर्मा, डा. मंजू तिवारी भी मौजूद रहे। 


छोटी उम्र से तैयार किये जाएं खिलाड़ी : रोमियो जेम्स
नार्थ जोन सीबीएसई हॉकी चैंपियनशिप में दूसरे दिन पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी व जूनियर इंडिया टीम के पूर्व कोच रोमियों जेम्स खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे। प्रेस से वार्ता के दौरान रोमियों जेम्स ने कहा कि पिछले कुछ सालों में हॉकी में बदलाव आया है। लेकिन अगर छोटी उम्र से ही युवाओं को तैयार किया जाये तो हॉकी की स्थिति एकदम बदल सकती है। मैदान खत्म होने और यूनीवर्सिटी चैंपियनशिप के खत्म होने को भी उन्होंने हॉकी के लिए जिम्मेदारी ठहराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed