फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   controversies over insulting remarks on Mahatma Gandhi in muzaffarnagar

महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी से विवादों में घिरा धाकड़ छोरा, वीडियो वायरल

Thu, 04 Oct 2018 04:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 04 Oct 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
controversies over insulting remarks on Mahatma Gandhi in muzaffarnagar
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम एक शाम तिरंगे के नाम में 'धाकड़ छोरा' फिल्म के हीरो उत्तर कुमार ने महात्मा गांधी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की। वीडियो वायरल हो जाने के बाद गांधी वादियों ने इसे मुद्दा बना लिया। गांधी जयंती के दिन बापू के बारे में अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किए जाने को बेहद शर्मनाक बताया है। इस संबंध में सिविल लाइन थाने पर तहरीर दे दी गई है।

विज्ञापन


जीआईसी के मैदान में एक शाम तिरंगे के नाम कार्यक्रम मंगलवार शाम प्रारंभ हुआ। आयोजक एसडी ग्रुप के नीरज कुमार, विकास बालियान और भाजपा नेता श्रीमोहन तायल थे। कार्यक्रम में धाकड़ छोरा फिल्म के हीरो उत्तर कुमार, कवियत्री अनुराधा शर्मा, गायिका चंचल बंजारा को आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन


मंच पर उत्तर कुमार ने पहले तो अपनी फिल्म के कुछ डायलॉग बोले। इसी बीच मंच पर लगे देश के शहीदों के फोटो की तारीफ की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का फोटो नहीं होने पर पर अपमानजनक शब्दों में टिप्पणी कर दी। यहां मौजूद सभी लोग इस पर ठहाका मारकर हंस पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को उत्तर कुमार की गांधी को लेकर की गई टिप्पणी की वीडियो वायरल हुई तो हलचल मच गई। गांधी वादियों ने जयंती पर इसे बापू का अपमान बताया। कलेक्ट्रेट में धरनारत विजय सिंह ने कहा कि दुनिया जिस बापू का सम्मान करती है, उसके बारे में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग अफसोसजनक है।

कांग्रेस के पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने गांधी जी पर हुई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि गांधी दर्शन विश्व में भारत की पहचान है, कुछ लोग उन्हें अपमानित करने पर लगे है। रालोद नेता सुधीर भारतीय ने कहा कि देशभक्ति के नाम पर कार्यक्रम हुआ और उसमें बापू का अपमान किया जाना दुर्भाग्य पूर्ण है। उधर, आयोजकों ने कहा कि उत्तर कुमार देहाती फिल्मों के हीरा है, उन्होंने ठेठ भाषा में टिप्पणी कर दी, उनका आशय गांधी को अपमानित करने का नहीं था। 

सिविल लाइन थाने में दी तहरीर 
पीनना गांव के सुमित मलिक ने सिविल लाइन थाने में गांधी का अपमान करने वालों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने तहरीर में कहा कि उत्तर कुमार ने महात्मा गांधी को अपमानित करने का काम किया है। आयोजन समिति के सदस्य और मौजूद विधायक भी बापू के अपमान में बराबर के दोषी हैं। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed