फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Control room will be made in sugarcane department

गन्न विभाग कंट्रोल रूम

Tue, 12 Nov 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Control room will be made in sugarcane department
गन्ना विभाग में बनेगा कंट्रोल रूम
विज्ञापन

बिजनौर। किसानों की गन्ने की पर्ची, कैलेंडर आदि से जुड़ी समस्याएं अब फोन पर सुनी जाएंगी। कर्मचारी फोन पर ही अपनी शिकायत दर्ज कराकर उनका निस्तारण करा सकेंगे। इसके लिए जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय को कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। चार कर्मचारी 24 घंटे किसानों की समस्या सुनने के लिए तैनात रहेंगे।
गन्ना पेराई सत्र शुरू हो गया है। गन्ना विभाग की लाख तैयारियों के बावजूद किसानों के सामने अनेक समस्याएं आती रहती हैं। किसान ई गन्ना एप पर कैलेंडर तो देख सकते हैं, लेकिन कोई परेशानी होने पर किसानों को संबंधित गन्ना समिति या फिर जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन अब किसानों को समिति या जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं है। किसानों की सुविधा के लिए गन्ना विभाग में कंट्रोल रूम बनाया गया है। विभाग के लैंडलाइन नंबर 01342-262291 पर किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। लैंडलाइन पर किसानों की समस्याएं सुनने के लिए 24 घंटे चार कर्मचारी तैनात रहेंगे। कर्मचारी बाकायदा किसानों की समस्याओं से जुड़ा एक रजिस्टर बनाएंगे। किसान की समस्या सुनने के बाद संबंधित मिल या गन्ना समिति को फोन किया जाएगा। किसान की समस्या का निस्तारण होने के बाद किसान को इसके बारे में भी बताया जाएगा। कंट्रोल इसी सप्ताह शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों की सुविधा को बनाएंगे कंट्रोल रूम
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार किसानों को सुविधा देने के लिए कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। पेराई सत्र में भी किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed