फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Contractor's body found hanging from a tree, accused of murder

Meerut News: ठेकेदार का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या का आरोप

Thu, 26 Oct 2023 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Contractor's body found hanging from a tree, accused of murder
परीक्षितगढ़। ग्राम धनपुरा में एक खेत में मकान के ठेकेदार का शव पेड़ से लटका मिला। उसके बांए पैर में गोली मारी गई थी। परिजनों और मजदूरों ने मकान मलिक पर बकाए के भुगतान को लेकर हुए विवाद में गोली मारने के बाद पेड़ से फांसी लगाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

थाना इंचौली के ग्राम साधरणपुर निवासी इंदुशेखर पुत्र त्रिरखा सिंह राज मिस्त्री था। वह ग्राम धनपुरा निवासी किसान विजयपाल के यहां एक वर्ष से ठेके पर मकान निर्माण कर रहा था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे इंदुशेखर मजदूरों के साथ विजयपाल के मकान पर काम के लिए गया था। मजदूरों ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे मकान मलिक विजयपाल ठेकेदार को एक साल का हिसाब देने की बात कहकर अपने साथ खेत पर ले गया था। शाम को जब मजदूर ठेकेदार के घर पहुंचे तब तक इंदुशेखर घर नहीं पहुंचा था। इस पर परिजनों ने थाना इंचौली पहुंचकर इंदुशेखर के लापता होने की सूचना दी। पुलिस विजयपाल के घर पर पहुंची तो ठेकेदार और विजयपाल दोनों घर पर नहीं मिले। काफी तलाश के बाद इंदुशेकर का शव खेत पर जामुन के पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि इंदु शेखर के बाएं पैर में गोली मारी, जिससे वह वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद मकान मलिक ने साथियों के साथ मिलकर खेत में लगे जामुन के पेड़ पर रस्से से फांसी लगाकर इंदु शेखर की हत्या कर दी। इंदुशेखर की मौत से पत्नी विमलेश और पुत्र वंश (20), तनिष्क (16) तथा पुत्री पूनम, प्रकृति व आकांक्षा का रो- रोकर बुरा हाल है। एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि हत्या की आशंका है। जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed