गोवंश की खाल उतारता मिला ठेकेदार, पुलिस के होश उड़ गए, आनन-फानन में दफनाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के कान्हड़ गांव में श्मशान घाट के पास गोकशी की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस और शिव सेना के जिला प्रभारी पहुंचे तो मुर्दा मवेशी का ठेकेदार गोवंश की खाल उतारता मिला। इसको लेकर शिव सैनिकों ने हंगामा किया। पुलिस ने ठेकेदार का शांति भंग में चालान कर दिया। शुक्रवार को शिव सेना के जिला प्रभारी रणवीर सिंह को सूचना मिली कि कान्हड़ गांव में श्मशान घाट के पास गोकशी की जा रही है। इस पर उन्होंने दोघट पुलिस को सूचना दी।
पुलिस और शिव सैनिक मौके पर पहुंचे
पुलिस और शिव सैनिक मौके पर पहुंचे तो दाहा निवासी मुर्दा मवेशी का ठेकेदार राजवीर पुत्र वीर सिंह गोवंश की खाल उतारता मिला। शिव सेना के जिला प्रभारी का कहना था कि यदि गोवंश की मौत हो गई थी तो उसे दफनाना चाहिए था, उसकी खाल क्यों उतारी जा रही थी। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने मुर्दा मवेशी के ठेकेदार को गिरफ्तार कर उसका शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। पुलिस की देखरेख में उसे दफनाया गया।