{"_id":"6a95a7d92f4e7fd1de063583","slug":"contract-worker-suffers-electric-shock-while-repairing-power-line-gets-stuck-on-the-pole-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113313-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बिजली का तार ठीक करते समय संविदा कर्मचारी को लगा करंट, खंभे पर फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बिजली का तार ठीक करते समय संविदा कर्मचारी को लगा करंट, खंभे पर फंसा
विज्ञापन
लाइन पर काम करते हुए करंट लगने से खंभे पर लटके कर्मचारी को उतारते पालिका कर्मचारी। (मवाना)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। तहसील तिराहे के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे बिजली के तार ठीक कर रहे संविदा कर्मचारी आदित्य को अचानक करंट का तेज झटका लग गया। करंट लगने के बाद आदित्य घबरा गया और खंभे पर ही सहमा हुआ फंसा रहा। वह नीचे उतरने की स्थिति में नहीं था, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पालिका की टीम ने पहुंचकर उसे सुरक्षित उतारा।
घटना की सूचना तत्काल मवाना नगर पालिका को दी गई। सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम अपनी गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने सावधानी बरतते हुए आदित्य को खंभे से सुरक्षित नीचे उतारा। करंट लगने के बाद आदित्य काफी देर तक खंभे पर ही खड़ा रहा और नीचे मौजूद लोग उसके सुरक्षित उतरने का इंतजार कर रहे थे। पालिका की टीम द्वारा उसे सुरक्षित नीचे उतारने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
गनीमत रही कि करंट का झटका लगने के बावजूद आदित्य खंभे से नीचे नहीं गिरा। यदि वह संतुलन खो देता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद बिजली के तारों पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कर्मचारी को बचाने में पालिका के चालक बसंत, कर्मचारी शुभम, रमन व पवन शामिल रहे।
विज्ञापन
एसडीओ रामजन्म सिंह ने बताया कि लाइन पर काम करने से पहले शटडाउन ले रखा था। हवाई (रिटर्न करंट) आने से कर्मचारी को करंट लगा। कर्मचारी ने लापरवाही बरतते हुए हाथों में रबर के दस्ताने नहीं पहने हुए थे। कर्मचारी पूरी तरह से स्वस्थ है और काम कर रहा है।